31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में बवाल, कम्प्यूटर तोड़े.. परीक्षार्थियों से मारपीट, करनी पड़ी परीक्षा निरस्त

Online exam नर्सिंग ऑफिसर की ऑनलाइन परीक्षा में कम्प्यूटर दे गए दगा, निरस्त करनी पड़ी परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 20 Jul 2019, 8:06 PM IST

RRB Nursing Officer's Online Examination Canceled

रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में बबाल, कम्प्यूटर तोड़े.. परीक्षार्थियों से मारपीट, परीक्षा निरस्त

कोटा. रेलवे रिजर्व बोर्ड की ओर से देशभर में शनिवार को नर्सिंग ऑफिसर की ऑनलाइन परीक्षाआयोजित की गई। कोटा में तीन जगहों पर केन्द्र बनाए गए थे। रानपुर स्थित एक निजी स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर सुबह की पारी में कम्प्यूटर नहीं चलने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर अनंतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। उसके बाद रेलवे रिजर्व बोर्ड की ओर से परीक्षा निरस्त की गई। विभिन्न राज्यों से पहुंचे परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए बैरंग लौट गए।


रेलवे रिजर्व बोर्ड की ओर से 20 व 21 जुलाई को नर्सिंग ऑफिसर की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। कोटा में रानपुर, दादाबाड़ी व इन्द्रविहार स्थित निजी स्कूलों में यह केन्द्र बनाए गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि रानपुर स्थित एक निजी स्कूल में बनाए परीक्षा केन्द्र पर सुबह नौ बजे से डेढ़ घंटे के लिए नर्सिंग ऑफिसर का ऑनलाइन पेपर होना था।

जब परीक्षार्थी केन्द्र पर पहुंचे तो यहां कई कम्प्यूटर के सर्वर डाउन थे तो कई चालू नहीं हुए। इससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। जबकि कुछ कम्प्यूटर चल रहे थे। उनमें ग्रुप में परीक्षा करवाई जा रही थी। मनमानी को लेकर केन्द्र के अंदर ही परीक्षार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ परीक्षार्थियों ने कुछ कम्प्यूटर तोड़ दिए। द्वितीय पारी में पहुंचे कुछ परीक्षार्थियों को भी केन्द्र के अंदर जाने से रोक दिया। हंगामा बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस पर मारपीट का आरोप -

परीक्षार्थियों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ परीक्षार्थियों से मारपीट भी की। बाद में बोर्ड की तरफ से परीक्षा निरस्त की सूचना मिलने पर मामला शांत हुआ। परीक्षार्थियों का कहना है कि केन्द्र के अंदर काफी अव्यवस्था दिखी।

स्कूल प्रशासन ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। सर्वर बंद कर दिया। कुछ ने आवाज उठाई तो पुलिस ने मारपीट की। स्कूल प्रशासन ने उन्हें केन्द्र से बाहर निकाल दिया। महिलाएं भी परेशान रही। यदि ऑनलाइन सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाए तो वह एग्जाम नहीं दे सकेंगे और उनका भविष्य खराब होगा।

- इस मामले में पुलिस मौके पर गई तथा छात्रों की समझाइश की। चार छात्रों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। समझाइश के बाद छात्र संतुष्ट हो गए थे। रेलवे के अधिकारियों ने उच्च स्तर पर बात कर उन्हें आश्वासन भी दिया।
देवेश भारद्वाज,

थानाधिकारी, अनंतपुरा