scriptकोटा में महिलाओं को दिए ऐसे मंत्र, जिसे अपनाए तो सपने हो जाएंगे हकीकत | Sangini Forum Conference in kota Rajasthan UDAN conference in kota | Patrika News
कोटा

कोटा में महिलाओं को दिए ऐसे मंत्र, जिसे अपनाए तो सपने हो जाएंगे हकीकत

कोटा में नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में महिलाओं को ऐसे गुरुमंत्र दिए कि, इन्हें अपनाले तो सच मानिए सपने भी हकीकत में बदल जाएंगे।

कोटाDec 16, 2017 / 08:20 pm

​Zuber Khan

 Sangini Forum Conference in kota
कोटा . महिलाएं खुद की ताकत को जाने। खुद को पावरफुल बनाए। सकारात्मक रहें। पांच मिनिट के नकारात्मक विचार टेंशन पैदा कर सकते हैं बीमार कर सकते हैं। तन व मन खुश रहेगा तो परिवार में खुशी रहेगी। जो भी सोचें वर्तमान में सोचें। न किसी को दुख दें और न ही दुख लें। आज लोग पैसे के लिए दौड़ रहे हैं। इससे आराम तो मिल रहा है, लेकिन घर का सुख व चैन गुम हो गया। इससे बचने की जरूरत है। यह मंत्र मोटिवेटर लावण्या पटेल ने यूआईटी ऑडिटोरियम में जैन सोशल गु्रप इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से आयोजित संगिनी फोरम कॉन्फ्रेंस में दी।
काबिलियत से बनाएं सपने अपने

जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन संगिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शना कोठारी ने कहा है कि महिलाऐं अपने हुनर काबिलियत से अपने सपने पूरें करें। कुछ पल आने लिए निकालें। खुद से जुडऩा सीखे तो फ्रस्टेशन और डिप्रेशन से हमेश दूर रहेंगी।उन्होंने कहा कि फेडरेशन की संगिनी के 70 ग्नए ग्रुपों की जानकारी भी दी।
यह भी पढ़ें

देर रात कोटा के 50 घरों पर मौत बनकर गिरी हाईटेंशन लाइन, पानी पीने उठे युवक की मौत, दहशत में पूरा इलाका



चैलेंज स्वीकारा है महिलाओं ने

फेडरेशन के इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष अभय सेठिया ने कहा कि ग्रुप कुछ कर दिखाने के लिए महिलाआंे को प्रेरित करता है। इसी का नतीजा है कि संगिनी गु्रप यह कान्फ्रेंस आयोजित कर रही है। महिलाएं समाज की विसंगतियों ग्रुप ने चैलेंज के रूप में लिया है। पारिवारिक विवादों के हल के लिए आरबीडी कमेटी का गठन करे। महिल सशक्तिकरण , विजातीय विवाहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। कांफ्रेंस को फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित ललवानी,मार्गदर्शक राजकोट के सुरेश भाई जैन एवं राकेश जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद ओम बिरला एवं कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा भी उपस्थित हुए। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें
OMG:

देर रात भगवान के घर पहुंची पुलिस, रजाई से निकाल लॉकअप में डाला



कांफ्रेस कर चेयरपर्सन निशा जैन ने बताया कि काफ्रेंस में 500 महिला सदस्याओं का पंजीकरण हुआ है। इसमें गुजरात,सौराष्ट्र,महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ,राजस्थान की महिलओं सदस्यों ने भाग लिया। 14 प्रतिभागियों ने रेम्प पर केटवाक कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। नॉर्दन रीजन के समन्वय मनीष जैन झांझरी , इंटरनेशनल डायरेक्टर योगेंद्र कितनी का सम्मान किया चयानित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
यह भी पढ़ें
Murder :

खौफनाक है राजस्थान का यह शहर, जरा-सी बात पर 26 लोगों को उतारा मौत के घाट, पुलिस भी खौफजदा



गूंजें देश भक्ति के स्वर
चेयरपर्सन निशा जैन ने कहा कि दूसरे सत्र में संगिनी ग्रुप की सदस्याओं ने सैनिक परिवारों की मनोव्यथा पर नाटिकाऐं प्रस्तुत की। आतंकवाद तथा दुश्मन से रक्षा करने के करतब दिखाए गए। देश भक्ति गीतों पर,भारत माता की जय के उद्घोषों से ऑडिटोरियम गूंज उठा। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज , जैन सोशल ग्रुपों के पदाधिकारी,जेएसजी संगिनी कोटा की अध्यक्ष चंदन टोंग्या,निकिता जैन,राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अनिल काला के अलावा नरेश जैन आदि समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
इन संस्थाओं का मिला सहयोग

कॉन्फे्रस में रजत सिटी, वक्रांगी ग्रुप, सी एण्ड आई केलीब्रेशन प्राइवेट लिमिटेड व मैसर्स कैलाश चन्द्र, पांड़्या ग्रुप,माणक चंद सर्राफ, पे्रम बजाज, अशोक पहाडि़या, पांड्या ग्रुप, पारस रोयल व अन्य लोगोंव संस्थाओं का सहयोग मिला।

Home / Kota / कोटा में महिलाओं को दिए ऐसे मंत्र, जिसे अपनाए तो सपने हो जाएंगे हकीकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो