इस आदेश में गाड़ी संख्या बदलते हुए 22985 व 22986 दर्शाया गया। इधर, मंडल रेल प्रबंधक कोटा की ओर से इसी दिन जारी आदेश और समय सारिणी में रेलगाड़ी का नम्बर 22997 व 22998 बताया गया। सोशल मीडिया पर आदेश आने से यात्रियों में असमंजस हो गया। जागरूक नागरिक निखिल रोकडिय़ा ने डीआरएम को ट्वीट कर दुविधा साझा की तो वहां से रिप्लाई में स्पष्ट हुआ कि जबलपुर के आदेश में त्रुटिवश गलत नम्बर आया।