Read more : शनि आज से सीधे मार्ग पर चलेंगे,अच्छे दिन आएंगे,149 साल बाद बन रही है शनि की केतु से युति, महासंयोग…. मंगलवार रात करीब सवा दस बजे कंचनबाई का भाई मनीष, उसका दोस्त आकाश व 5-6 अन्य जने आए। उन्होंने जाते समय कोटेज वार्ड के शीशे तोड़ दिए तथा पर्ची काउन्टर पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर नितेश सुमन से मारपीट की। सिक्योरिटी गार्ड जगदीश प्रसाद, स्वतंत्र राज, सत्यनारायण व चालक अन्नास अली के साथ भी मारपीट की। सुरक्षा गार्ड कक्ष के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने नितेश को जीप में अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। गाड्र्स ने उन्हें पकडऩा चाहा तो वे फरार हो गए। सभी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, राजकार्य में बाधा, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट करने का मामला दर्ज किया।
Read more : निकाय लॉटरी..महापौर और उपमहापौर समेत कई नेताओं को बदलनी पड़ेगी सियासी जमीन…. एडिशनल एसपी राजेश मील ने वृताधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ व सीआई संजय रॉयल के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर छापेमार कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी महावीर नगर निवासी मनीष गलरानी (38) को गिरफ्तार किया। उसके दो साथियों संतोषी नगर निवासी चेतन (25) व संग्राम सिंह को बापर्दा गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।