बारां जिले में कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप निकली। सुबह व शाम को सर्दी बनी रही। शाम को लोग गर्म कपड़े पहनने लगे। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
झालावाड़ जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे, कभी धूप तो कभी बादल नजर आए। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री रहा। बूंदी जिले में मौसम सामान्य रहा। दिन में सूर्यदेव निकले, ऐसे में गलन का जोर कम ही रहा। ऐसे में जन-जीवन सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान 29 एवं न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।