घोष की स्वर लहरियों पर महिलाएं करेंगी कदमताल
कोटाPublished: Mar 22, 2023 10:55:47 pm
राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन आज, स्वयंसेविकाओं ने किया पूर्वाभ्यास


घोष की स्वर लहरियों पर महिलाएं करेंगी कदमताल
कोटा. राष्ट्र सेविका समिति कोटा विभाग की ओर से वर्ष प्रतिपदा पर गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों से पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। चित्तौड़ प्रांत सह प्रचार प्रमुख रीना शुक्ला ने बताया कि स्वयंसेविका एकत्रीकरण 3.30 बजे मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में होगा। इसके बाद 3.50 बजे बौद्धिक का कार्यक्रम होगा। वहीं शाम 4.40 बजे संचलन प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में समिति की क्षेत्रीय कार्यवाहिका प्रमिला दीदी का उद्बोधन होगा। अध्यक्षता उमा सिंह चीता करेंगी।