4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर घूमती आवारा भैंस ने ली एक और जान

कोटा की सड़कों पर आवारा मवेशी काल बनकर घूम रहे हैं। शनिवार देर रात सड़क पर घूमती भैंस से टकराकर मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 13 Aug 2017, 11:41 AM IST

stray cattle in kota, hit stray cattle, Road Accident in kota, municipal Corporation, kota municipal Corporation, UIT Kota, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Kota News,

कोटा की सड़कों पर आवारा मवेशी काल बनकर घूम रहे हैं

कोटा की सड़कों पर आवारा मवेशियों ने फिर से एक युवक को मौत के मुंह में धकेल दिया। महावीर नगर क्षेत्र में शनिवार रात मेडिकल कॉलेज नए अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर भैंस से टकराकर एक युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।







Read More: OMG! महिलाओं की चोटी कटने पर बन गया डीजे सांग, सुनकर हो जाएंगे नाचने को मजबूर

महावीर नगर थर्ड निवासी 37 वर्षीय लोकेश वैष्णव शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे यूनिवर्सिटी रोड वाले पेट्रोलपंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कबीर सर्किल स्थित दोस्त की दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह नए अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर पहुचा। वहां बैठी भैंस से बाइक टकरा गई और वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसके मोबाइल पर अंतिम कॉल वाले नंबर पर फोन किया तब उसके परिचित सुरेन्द्र और पुरषोत्तम मौके पर पहुंचे, वे तुरंत घायल लोकेश को लेकर नए अस्पताल ले गए।

Read More: सावधान! गांवों से शहर में आ रही है मुसीबत

निजी अस्पताल में तोड़ा दम

न्यू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर करीब एक घंटे बाद कॉमर्स कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार लोकेश के छाती की पसलियों से भीतरी अंगों में चोट लग गई और सिर में भी ब्लीडिंग हो गई थी। गौरतलब है कि सड़कों पर मवेशी लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं। पिछले 15 दिन में जिले में यह चौथी मौत है जबकि एक छात्रा घायल हुई है।

Read More: महंगाई डायन: टमाटर को लगी मिर्ची हुआ लाल

दो बेटियों से सहारा छिना

लोकेश को अस्पताल लाने वाले पुरषोत्तम ने बताया कि घर के पास ही वह सब्जी का व्यवसाय करता था। उसके दो बेटियां हैं, जिनमें एक चार साल और दूसरी दस साल की है। परिजनों ने बताया कि अभी दोनों बच्चियों को इस बारे में जानकारी भी नहीं दी है।