मृतक के पिता प्रहलाद सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रामसिंह सब्जीमंडी में ठेला लगाता था। बुधवार रात को उन्होंने साथ खाना खाया। इसके बाद रामसिंह पास वाले कमरे में सो गया। सुबह जब उसे जगाने गए तो देखा वह फंदे पर लटका हुआ था। उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सीआई ने बताया कि मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जाएगी।