एक घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति
सोमवार सुबह करीब 10 बजे जनरेटर कक्ष में धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना के बाद पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद 11 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू करवाई। इस दौरान वार्ड में भर्ती रोगियों व स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक वर्ष से 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग
राजकीय अस्पताल में वर्तमान में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जबकि अस्पताल के कई वार्डों में एसी, कूलर सहित अन्य विद्युत उपकरण लगे हुए हैं। ट्रांसफार्मर उपकरणों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने 31 जुलाई 2017 को धरोहर राशि का चेक जमा कराते हुए 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग विद्युत निगम से कर रखी है। एक वर्ष का समय बीतने के बाद भी विद्युत निगम ने अस्पताल में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है।

तकनीकी कारण से विद्युत आपूर्ति एक घंटे बद रही। लगभग एक वर्ष से 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही है। विभाग के अधिकारी जल्द ही लगवाने की बात कह रहे हैं।
– डॉ. विजयकुमार गुप्ता, कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय, कुचामनसिटी

दो-तीन दिन में कर देंगे समाधान
अधिक लोड के बाद शॉर्ट सर्किट से मीटर के उपकरण जल गए। आज हमारी गाड़ी अजमेर गई है। दो-तीन दिन में लोड बढ़ाकर समाधान कर देेंगे।
– भंवरलाल चौधरी, सहायक अभियंता, विद्युत निगम, कुचामनसिटी