scriptकुशीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा के विजय दूबे 2 लाख 35 हजार वोटों से आगे | bjp lead on kushinagar loksabha seat candidate vijay dubey up | Patrika News
कुशीनगर

कुशीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा के विजय दूबे 2 लाख 35 हजार वोटों से आगे

भाजपा के उम्मीदवार को 131973 वोट मिले हैं तो वहीं तो वहीं गठबंधन के नथुनी प्रसाद कुशवावाहा को 67327 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को अब तक महज 33424 वोट हासिल हुए हैं।

कुशीनगरMay 23, 2019 / 03:49 pm

Ashish Shukla

up news

कुशीनगर लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने बनाई बढ़त, विजय दूबे 72 हजार वोटों से आगे

कुशीनगर. लोकसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रूझानों में देश में एक बार फिर मोदी सरकार की आना तय माना जा रहा है। वहीं यूपी मे भी महागठबंधन बनने के बाद भी भाजपा ने इस बार फिर अच्छा करने के कोशिश की है। यूपी में बीजेपी 60 के आंकड़े को पार करती देखी जा रही है। ऐसे में पूर्वांचल की हॅाट सीट कुशीनगर की बात करें तो यहां से भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार दूबे भी बड़ी अंतर को लगातार बनाये हुआ हैं। अब तक की हुई वोटों की गिनती में विजय तकरीबन 2 लाख 35 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मिले मतों की बात करें तो भाजपा के उम्मीदवार को 409332 वोट मिले हैं तो वहीं गठबंधन के नथुनी प्रसाद कुशवावाहा को 174859 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को अब तक 98139 वोट हासिल हुए हैं।
इस सीट पर आखिरी चरण में वोटिंग हुई थी। इसमें 57.37 फीसदी मतदान हुआ था। कुशीनगर संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में रहे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजय कुमार दुबे, कांग्रेस के कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आरपीएन सिंह) और समाजवादी पार्टी के एनपी कुशवाहा के बीच बताया जा रहा था। पर वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। भाजापा के उम्मीदवार का अंतर भी मजबूत हो रहा है।

Home / Kushinagar / कुशीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा के विजय दूबे 2 लाख 35 हजार वोटों से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो