scriptकप्तानगंज चीनी मिल पर दो पेराई सत्र का करोड़ों बकाया,किसानों का हुआ बुरा हाल | Crores arrears on Kaptanganj sugar mill for two crushing sessions, far | Patrika News
कुशीनगर

कप्तानगंज चीनी मिल पर दो पेराई सत्र का करोड़ों बकाया,किसानों का हुआ बुरा हाल

कप्तानगंज चीनी मिल पर दो पेराई सत्र का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना का भुगतान न होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बिल भुगतान मामले में यह मिल फिसड्डी साबित हुआ है।

कुशीनगरApr 24, 2022 / 06:56 pm

Punit Srivastava

kaptanganj_chini_ml.jpg
कप्तानगंज चीनी मिल पर बिल भुगतान का करोड़ो बाकी है। पेराई सत्र 2020-21 में चीनी मिल को किसानों ने 89.83 करोड़ के गन्ने की आपूर्ति की थी। जबकि चीनी मिल ने 27 जनवरी 2021 तक का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। 6.28 करोड़ पिछले साल और 2021-22 का 51.79 करोड़ गन्ना मूल्य बाकी है। भुगतान न मिलने से क्षेत्र के किसानों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ किसान बैंक से केसीसी से रुपये लेकर तो कुछ मनरेगा की मजदूरी के भरोसे जीवन यापन को मजबूर हैं। बैंकों का बकाया न देने पर कुछ किसानों पर आरसी जारी हो गई है।बिल भुगतान मामले में यह मिल फिसड्डी साबित हुआ है।
मनोरमा देवी ने कहा कि 50 हजार के करीब गन्ना मूल्य बाकी है। ब्याज पर कर्ज लेकर दवा करा रही हूं।कप्तानगंज के वशिष्ट सिंह ने कहा कि 80 हजार रुपये चीनी मिल पर बाकी है। कपिलदेव सिंह ने कहा कि चीनी मिल पर दो लाख बकाया है, खेती के लिए केसीसी ऋण लेना पड़ा है। राजेंद्र साहनी ने कहा कि पिछले साल का गन्ना मूल्य बाकी है। रोटी के लिए मनरेगा में मजदूर का काम करना पड़ रहा है। किसान विजई सिंह, राणा प्रताप, बीरबल प्रजापति आदि भी गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से परेशान हैं। सहकारी गन्ना समिति के सचिव देवेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि बीते वर्ष का 6.28 करोड़ व नए पेराई सत्र का 51.79 करोड़ कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश के क्रम में भुगतान के लिए चीनी मिल को नोटिस दी गई है।

Home / Kushinagar / कप्तानगंज चीनी मिल पर दो पेराई सत्र का करोड़ों बकाया,किसानों का हुआ बुरा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो