scriptकिशोरी को डेढ़ लाख में खरीद कर ले गया बुजुर्ग, गर्भवती होने पर स्टेशन पर छोड़ हो गया फरार | Fifteen year girl sold to 55 years old man in one and half lakh rupees | Patrika News
कुशीनगर

किशोरी को डेढ़ लाख में खरीद कर ले गया बुजुर्ग, गर्भवती होने पर स्टेशन पर छोड़ हो गया फरार

डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया भांजी को, छह माह तक करता रहा शारीरिक शोषण

कुशीनगरJun 20, 2019 / 11:03 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

rape

Rape case : आरोपी ने पहले नाबालिग से किया बलात्कार, फिर धमकाया, डर के मारे परिवार ने उठाया ये कदम

जिस रिश्ते को मां से भी बड़ा सम्मान दिया गया उसी ने रिश्तों को तार तार कर दिया। गोरखपुर में एक मामा ने अपनी भांजी का ही सौदा कर डाला। हरियाणा के एक 55 साल के व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये में भांजी को बेच दिया। छह माह तक वह दरिंदा किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसे गर्भ ठहर गया तो वह उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। किशोरी किसी तरह घर पहुंची। घर पहुंचने पर आपबीती सुनाई तो परिजन ने लोकलाज के भय से चुप्पी साध ली। लेकिन बच्चा होने के बाद अब न्याय के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, पीड़िता किशोरी का गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में ननिहाल है। किशोरी के पिता गोरखपुर में ही रिक्ता चलाते हैं। यह परिवार कुशीनगर जिले के एक गांव का रहने वाला है। बीते साल 2018 के मई महीना में किशोरी गोरखपुर अपने मामा के घर आई थी। किशोरी का मामा राजाराम हरियाणा रहता है।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में फिर एक बच्ची के साथ रेप, हालत गंभीर

किशोरी को हरियाणा घूमाने के बहाने मामा राजाराम उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि हरियाणा में किशोरी को राजाराम अपने पास रखा लेकिन कुछ दिनों बाद उसे हिसार के सूदपारा के रहने वाले राजेंद्र पुनिया जिसकी उम्र 55 साल बतायी जा रही है, को बेच दिया। डेढ़ लाख रुपये लेकर राजाराम ने किशोरी को राजेंद्र पुनिया के हवाले कर दिया। पीड़िता के अनुसार छह माह तक वह लगातार उसका शोषण करता रहा। किशोरी ने जब बताया कि वह पेट से है तो राजेंद्र पुनिया के होश उड़ गए। वह एक दिन उसे हिसार स्टेशन पर छोड़कर कहीं फरार हो गया।
यह भी पढ़ें

सात साल की बच्ची का किया अपहरण, रेप के बाद कर दी हत्या


पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह घर पहुंची। यहां पहुंचने पर माता पिता से आपबीती बताई। परिजन ने लोकलाज के डर से शिकायत करना उचित नहीं समझा। लेकिन बच्चा होने के बाद पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर शिकायती पत्र दिया। यहां से अधिकारियों को आदेशित किया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, रेप, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो