scriptयोगी सरकार की धान खरीदी में जमकर की जा रही धांधली! बिचौलियों के सहारे चल रहा क्रय केन्द्र | Rigging in the purchase of paddy in kushinagar | Patrika News
कुशीनगर

योगी सरकार की धान खरीदी में जमकर की जा रही धांधली! बिचौलियों के सहारे चल रहा क्रय केन्द्र

उप-जिलाधिकारी ने प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया

कुशीनगरDec 08, 2017 / 09:22 pm

Ashish Shukla

paddy purchase

धान खरीद में की जा रही धांधली

कुशीनगर. खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली योगी सरकार में किसानों के धान खरीदी में खूब लापरवाही की जा रही है।

जी हां जिले में धान क्रय केंद्रों पर अनाधिकृत लोग सक्रिय हैं और इनके माध्यम से धान की खरीद हो रही है। एसडीएम कप्तानगंज की जांच इस बात की पुष्टि भी करती है।
बिचौलिए की भूमिका देख भौचक्के उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ केस तक दर्ज करने का आदेश दे दिया है। मालूम रहे कि सरकार द्वारा नामित एजेंसियों से ही धान की खरीद होनी है। किसी भी तरह से धान खरीद में बिचौलिए की भूमिका पर सख्त प्रतिबंध है।
परंतु ठीक इसके उल्टा हो रहा है। जिले के तकरीबन हर धान क्रय केंद्र पर एक बिचौलिया सक्रिय है और धान खरीद में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रह रही है। कप्तानगंज तहसील के उप जिलाधिकारी त्रिभुवन की जांच में इस बात की तस्दीक भी हो रही है।
उप जिलाधिकारी ने गुरुवार को कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के पचार धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो वह भौच्चके रह गए। रईस नाम का आदमी बैठकर कार्यालय को संचालित कर रहा था। केंद्र प्रभारी अजय कुमार पांडेय नदारद थे। धान क्रय केंद्र पर अनाधिकृत आदमी की भूमिका देखकर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी पर केस दर्ज कराने का आदेश दे दिया है।
सूत्रों का कहना है कि यदि जांच हो तो पचार की तरह तकरीबन सभी धान क्रय केंद्रों पर अनाधिकृत व्यक्ति की भूमिका सामने आ जाएगी। इससे एक बात तो साफ है कि धान की खरीद में सरकार की सख्ती के बाद भी एजेंसियां पूरी तरह से धांधली करने का काम कर रही है।
ऐसे में इस खुलासे के बाद जिले के अधिकारियों को पूरी इमानदारी से जांच करानी चाहिए। ताकि ये स्पष्ट हो सके कि किसानों की धान खरीद में कहीं बड़े खेल के लिए जाल तो नहीं बुना गया है। हालांकि जांच के बाद जल्द की कई और पर भी गाज गिर सकती है।

Home / Kushinagar / योगी सरकार की धान खरीदी में जमकर की जा रही धांधली! बिचौलियों के सहारे चल रहा क्रय केन्द्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो