scriptआजम खान को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने की मिल रही है सजा: अखिलेश यादव | akhilesh yadav in rampur | Patrika News
लखीमपुर खेरी

आजम खान को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने की मिल रही है सजा: अखिलेश यादव

मैगलगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

लखीमपुर खेरीSep 14, 2019 / 12:44 pm

आकांक्षा सिंह

आजम खान को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने की मिल रही है सजा: अखिलेश यादव

आजम खान को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने की मिल रही है सजा: अखिलेश यादव

लखीमपुर-खीरी. मैगलगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। वह लखनऊ से रामपुर आजम खान के समर्थन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लाए गए मोटर व्हीकल एक्ट पर सवाल उठाया। वहीं आजम खान पर की जा रही कार्रवाई को द्वेष भावना से की जा रही कार्रवाई बताया।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लखनऊ से रामपुर के लिए निकले। इस दौरान लखीमपुर-खीरी के मैगलगंज कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि यातायात पर जो नया नियम बनाया गया है उससे जनता परेशान है, अगर यह नियम इतना ही अच्छा है तो इसे उत्तर प्रदेश को छोड़कर कई अन्य राज्यों ने लागू क्यों नहीं किया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी इस एक्ट को लागू नहीं किया है। इससे यह बात साफ हो जाती है कि यह एक्ट सिर्फ आम आवाम को परेशान करने के लिए और उन्हें लूटने के लिए बनाया गया है। उन्होंने आजम खान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सरकार द्वारा जो कार्रवाई आजम खान के खिलाफ की जा रही है वह द्वेष भावना से भरी हुई है।

आज भाजपा सरकार बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं पर बात नहीं कर रही है। विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर रही है। सरकार मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे बखेड़े खड़ी कर रही है। मैं आज आजम खान के समर्थन में रामपुर जा रहा हूं। उन्होंने बस इतनी गलती की है कि उन्होंने देश की सबसे बढ़िया यूनिवर्सिटी रामपुर में बना दी, जिसमें हर वर्ग के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इससे पहले नौ सितंबर को भी आजम खां के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम था जो कि मोहर्रम को देखते हुए निरस्त हो गया था। सपा सरकार में कट्टरवादी छवि में प्रसिद्धी प्राप्त वाले पूर्व मंत्री आजम खां को कई आरोपों में घिरने पर उनके समर्थन में काफिले के साथ जाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव का स्थानीय व आसपास के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ से रामपुर जाते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव ने शायद समय की कमी के कारण जनता द्वारा बनाये गये मंच पर न आकर अपनी गाड़ी से बाहर निकल कर ही लगभग दो मिनट रुकते हुए जनता का अभिवादन किया। उनके साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Home / Lakhimpur Kheri / आजम खान को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाने की मिल रही है सजा: अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो