scriptखुशखबरी : बार्डर के लिये बंद की गई बस सेवा फिर हुई बहाल | Bus service stopped for border restored | Patrika News
लखीमपुर खेरी

खुशखबरी : बार्डर के लिये बंद की गई बस सेवा फिर हुई बहाल

व्यापारी नेता अनूप मिश्रा ने क्षेत्र की जनता व व्यापारियों को हो रही समस्या को देखते प्राइवेट बस यूनियन पलिया के साथ बैठक की।

लखीमपुर खेरीSep 20, 2019 / 09:56 am

आकांक्षा सिंह

खुशखबरी : बार्डर के लिये बंद की गई बस सेवा फिर हुई बहाल

खुशखबरी : बार्डर के लिये बंद की गई बस सेवा फिर हुई बहाल

लखीमपुर-खीरी. कुछ समय पहले पलिया सुमेरनगर प्राइवेट बस सुविधा बंद कर दी गई थी। बस सुविधा बंद होने से बार्डर के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर गुरुवार को नगर व्यापार मंडल विशेनपुरी व सुमेर नगर के पदाधिकारियों ने नगर व्यापार मंडल पलिया के अध्यक्ष अनूप मिश्रा के सामने समस्या रखी जिस पर उन्हें उसके समाधान का आश्वासन दिया।


व्यापारी नेता अनूप मिश्रा ने क्षेत्र की जनता व व्यापारियों को हो रही समस्या को देखते प्राइवेट बस यूनियन पलिया के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने बस यूनियन के पदाधिकारियों से लोगों की समस्या रखते हुए दोबार बस शुरु किये जाने की मांग की। बस यूनियन के महामंत्री दीदार सिंह खैरा ने बताया कि पिछले 20 सालों से चली आ रही पलिया सुमेर नगर प्राइवेट बस सर्विस को न चाहते हुए खराब सड़क व सवारियों के न मिलने के कारण बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि व्यापारियों व जनता की समस्या को देखते हुए दोबारा सेवा शुरु कर दी गई है। बताया कि पलिया से सुमेर नगर के लिए पहली बस 8:30 पर दूसरी बस 12:00 बजे तीसरी बस 2:00 बजे व आखरी बस 6:00 बजे होगी। वही सुमेर नगर से पलिया के लिए पहली बस 7:15 पर दूसरी को 10:00 बजे 2:00 को व आखरी बस 6:00 बजे चलाई जाएगी। यह सभी बसें शनिवार दिनांक 21 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री, वरिष्ठ मंत्री अखिलेश जयसवाल, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप बंसल के अलावा बस यूनियन पलिया से महामंत्री दीदार सिंह खैरा, इंद्रजीत सिंह गिल, जितेंद्र पाल आदि शामिल रहे।

Home / Lakhimpur Kheri / खुशखबरी : बार्डर के लिये बंद की गई बस सेवा फिर हुई बहाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो