scriptखेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर | farmer shot in Lakhimpur Kheri | Patrika News
लखीमपुर खेरी

खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर

बीते दिनों दो घटनाओं में बदमाशों को गोली लगने के बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं।

लखीमपुर खेरीAug 18, 2017 / 08:24 pm

shatrughan gupta

Lakhimpur Kheri Crime

Lakhimpur Kheri Crime

लखीमपुर-खीरी. ईसा नगर थाना क्षेत्र में बदमाश अपनी दहशत कायम रखने के लिए एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों दो घटनाओं में बदमाशों को गोली लगने के बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीती रात भी थाना क्षेत्र एक गांव में मक्के का खेत बचा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इससे गांव में दहशत कायम हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने एम्बुलेंस से गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस की सुस्ती को लेकर रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार ईसा नगर थाना क्षेत्र के रमनगरा मजरा जगदीशपुर निवासी मोहन भार्गव का 22 वर्षीय पुत्र उमेश मक्के के खेत में मचान के ऊपर फसल की रखवाली करने के लिए लेटा हुआ था। पड़ोस के मक्के के खेत में भी गांव के लालजी राजपूत अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे लालजी अपने खेत की तरफ चला गया। इसी बीच हथियार बंद बदमाश उमेश के मचान के पास आये। उमेश ने उन पर टार्च लगाई तो बदमाशों ने उस पर अपने देशी कट्टे से फायर कर दिया। गोली सीधे उमेश के पेट में लगा और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनकर लालजी ने हल्ला मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव वाले खेत की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से भाग निकला। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उमेश खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा व डायल 100 के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को पीएचसी ईशानगर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने घायल की गम्भीर अवस्था के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र में हो रही लगातार बदमाशों की आमद से ग्रामीण दहशत में है।

Home / Lakhimpur Kheri / खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो