scriptरोड पर आपस में भिड़े पति-पत्नी, चली गोली, एक महिला हुई घायल | Fire after husband wife fight injures on in Lakhimpur | Patrika News
लखीमपुर खेरी

रोड पर आपस में भिड़े पति-पत्नी, चली गोली, एक महिला हुई घायल

रविवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पति पत्नी के विवाद को लेकर एक युवक ने नाजायज तमंचे से फायर कर दी।

लखीमपुर खेरीSep 09, 2018 / 09:59 pm

Abhishek Gupta

pistol

pistol

लखीमपुर-खीरी. जिले में अपराध इस कदर हॉबी हो है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। रविवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पति पत्नी के विवाद को लेकर एक युवक ने नाजायज तमंचे से फायर कर दी। जो सामने खड़ी एक महिला को जा लगी। ऐसा होते ही वहाँ अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों द्वारा महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुये उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी अपने मामा के घर आयी पीलीभीत की चांदनी (35) पत्नी आकाश पर गोली चला दी गई। वह वहां पास खड़े एक दंपत्ति के विवाद को समझने का प्रयास कर रही थी। बताते हैं कि मुन्नू नाम के एक युवक, जो दम्पत्ति के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं, ने नाजायज असलहे से गोली चला दी जो सामने खड़ी चांदनी के पेट के आर-पार हो गई। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में भगदड़ मच गयी आैर किसी ने सूचना पुलिस को दी। जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला चांदनी को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
चौकी प्रभारी जेपी यादव के यह है कहना-

जेल गेट चौकी प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि मामला पति पत्नी के झगड़े का था। जिसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। मामला सुलझ पाता इससे पहले ही मुन्नू ने अपने नाजायज असलहे से फायर कर दी जो कि महिला को लगी है। फिलहाल घटना में आरोपी माने जा रहे मुन्नू खुद ही घायल महिला को लखनऊ इलाज के लिए ले गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। चश्मदीदों की मानें तो गोली धोखे से चल गयी, जिससे चांदनी घायल हो गयी है।

Home / Lakhimpur Kheri / रोड पर आपस में भिड़े पति-पत्नी, चली गोली, एक महिला हुई घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो