scriptकभी नहीं देखा होगा ऐसा प्यार – पत्नि के वियोग में पति ने उठाया ऐसा कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश | Husband hangs at separation of wife | Patrika News
लखीमपुर खेरी

कभी नहीं देखा होगा ऐसा प्यार – पत्नि के वियोग में पति ने उठाया ऐसा कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में हुई मौत, घबराए पति ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

लखीमपुर खेरीApr 19, 2019 / 10:09 pm

Neeraj Patel

Husband hangs at separation of wife

पत्नि के वियोग में पति ने उठाया ऐसा कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

लखीमपुर खीरी. थाना गोला क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। इससे घबराए पति ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह परिवारी जनों ने उसे बचाकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पूरे मामले में विवाहिता के पिता ने दामाद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार थाना फरदान क्षेत्र के ग्राम फूटाकुआं निवासी अशोक कुमार पुत्र विद्यासागर ने गोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री रिंकी का विवाह पांच वर्ष पूर्व गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी संतकुमार पुत्र परवनलाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ दान-दहेज देकर किया था। शुक्रवार को सुबह उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनके बेटी-दामाद ने जहर खा लिया और दोनों की जीवनलीला समाप्त हो चुकी है। सूचना पर वह परिवार के साथ जब जलालपुर पहुंचे तो देखा कि उनकी पुत्री रिंकी तखत पर मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि दामाद घर में नहीं था।

अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि दामाद संतकुमार ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। पुलिस ने अशोक कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पत्नी की मौत के बाद घबराए पति ने भी फांंसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिवारीजनों ने देख लिया और उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने पुलिस को भेजे मेमो में बताया कि संतकुमार को उसका ताऊ देवदत्त उपचार के लिए लाया था। जिसे गंभीर हालत में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो