24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा पहुंचा 46 डिग्री, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम वेज्ञानिकों की मानें तो अल नीनो के प्रभाव से मानसून प्रभावित हो रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 28 May 2019, 4:33 PM IST

garmi

पारा पहुंचा 46 डिग्री, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ. नौतपा का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ रहा इसके असर से राजधानी लखनऊ समेत समूचे यूपी में सूरज की किरणें कहर बरपा रही हैं। सुबह से ही सूरज की तपिश से लोग हलाकान होते रहे। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उप्र के अन्य जिलों का हाल इससे भी बदंतर रहा। उन्नाव, सुल्तानपुर, कानपुर, इटावा में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वेज्ञानिकों की मानें तो अल नीनो के प्रभाव से मानसून प्रभावित हो रहा है। अल नीनो को बढ़ती गर्मी का कारण भी माना जा रहा है।

गर्मी में होगा इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी ग्रमी से राहत नहीं मिलने वाली। न तो बारिश के आसार हैं और न ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में नया बदलाव होने की उम्मीद है। पूरे नौ दिन यही स्थिति रहेगी। अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रात में तापमान कम जरूर होगा लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बल्कि आने वाले दिनों में गर्मी मे इजाफा होगा। अगले 10 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

flashbag.patrika.com

खेती किसानी का कार्य प्रभावित

अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण खेती किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और लू के कारण किसान रात में ही कंपोस्ट खाद का छिड़काव खेतों में कर रहे हैं। खाद-बीज के लिए किसान सहकारी समितियों में भी पहुंचने लगे हैं।

नौतपा के बाद मौसम में बदलाव की संभावना

नौतपा के बाद मौसम में बदलाव की स्थिति है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, नौतपा में धरती जितनी ज्यादा तपेगी, बारिश के योग उतने ही अच्छे बनेंगे। कुछ जगहों पर आँधी और तूफान के भी आसार हैं।

46 डिग्री पार जाएगा पारा

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि इस साल पारा 46 पार जाने की संभावना है। प्री-मानसून सीजन में रह-रहकर अच्छी बारिश से लू से बीच-बीच में राहत भी मिलेगी, लेकिन इससे उमस परेशान करना शुरू कर देगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा राज्य ‘कोर हीट वेव जोन’ में आते हैं। बीच बीच में पश्चिमी विक्षोभ आने से इन राज्यों में लोगों को राहत मिलती रहती है, लेकिन इस बार इसकी भी बहुत कम संभावना है।

रखें इन बातों का ध्यान

40 डिग्री से ऊपर पारा पहुंचने पर लू जैसी स्थिति निर्मित होती है। ऐसे में नौतपा के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। घर से बाहर निकलने से पहले दही-शक्कर व पानी पीकर निकलें। कुछ न कुछ हेल्दी खाकर निकलें। खाली पेट निकलने से डीहाईड्रेशन हो सकता है। गर्मी व लू के कारण चक्कर आ सकते हैं। इसलिए जूस और लिक्विड डायट पर ज्यादा फोकस करें।

ये भी पढ़ें:जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग