scriptडीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डालने का भाजपा सरकार ने किया काम : कांग्रेस | Lakhimpur Kheri Congress Kumud Gangwar Diesel-petrol price Protest BJP | Patrika News
लखीमपुर खेरी

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डालने का भाजपा सरकार ने किया काम : कांग्रेस

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में ठेलियां, तांगा व साइकिल चलाकर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी

लखीमपुर खेरीJun 30, 2020 / 09:48 am

Mahendra Pratap

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डालने का भाजपा सरकार ने किया काम : कांग्रेस

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डालने का भाजपा सरकार ने किया काम : कांग्रेस

लखीमपुर खीरी. डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार ने कहाकि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि करके भाजपा सरकार ने आग में घी डालने का काम किया है, जो देश की कमर तोड़ कर रख देगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल-पेट्रोल में भारी वृद्धि के विरोध में ठेलिया, तांगा व साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर डीजल-पेट्रोल में की गई टैक्स वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई।
इससे पूर्व विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि आज देश वैसे भी महामारी की वजह से आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, किसान एवं उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हो गए हैं। ऊपर से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि करके भाजपा सरकार ने आग में घी डालने का काम किया है, जो देश की कमर तोड़ कर रख देगा। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज पूरे विश्व में कच्चे तेल की मूल्य सबसे निम्न स्तर पर हैं तो देश की भाजपा सरकार तेल के दाम बढ़ाकर अपनी जेब भरने में लगी है विपदा में फायदा उठाना भाजपा सरकार खुद जानती है।
धरना प्रदर्शन में प्रेम वर्मा, मोहन चंद्र उप्रेती, नवर्तमान शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी, सुशील शुक्ला, महेंद्र विक्रम सिंह, राम कुमार मिश्रा, पंकज शुक्ला, इकबाल अहमद खान, कुंवर रवि प्रताप सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ त्रिवेदी, देवेंद्र कुमार पंकज, रियाज अहमद मोनू, बलराम, वरुण, कोमल सिंह, मंजू मिश्रा, बुशरा खातून, रामखेलावन, रजनी, शहजेंद्र दीक्षित, केके मिश्रा, मतीन, श्रीकांत गौतम, सगीर अहमद, शिव भगवान, सूरज सिंह, कमलजीत सिंह, मुरालीलाल गांधी, सुरेश राठौर, जयप्रकाश, आशीष अवस्थी, अनिल शुक्ला, अमित गुप्ता, रामकुमार वर्मा, रवि गोस्वामी, शुभम अग्निहोत्री, तारिक हुसैन, अब्दुल कयूम, अभिषेक कश्यप, केके दीक्षित, इरफान किदवाई, आशीष सिंह, अबरार अहमद, सैयद बैग, लतीफ आजम, अफताब अहमद व राजा उस्मानी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Lakhimpur Kheri / डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर आग में घी डालने का भाजपा सरकार ने किया काम : कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो