scriptLakhimpur Kheri Violence Case : 15 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा, कांग्रेस की मांग- बर्खास्त हों केंद्रीय मंत्री | Lakhimpur Kheri Violence Accused Ashish Mishra on police remand | Patrika News
लखीमपुर खेरी

Lakhimpur Kheri Violence Case : 15 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा, कांग्रेस की मांग- बर्खास्त हों केंद्रीय मंत्री

Lakhimpur Kheri Violence Case- तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में भड़की हिंसा में चार किसानों, दो बीजेपी कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सोमवार को कोर्ट ने आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर देने का फैसला सुनाया।

लखीमपुर खेरीOct 11, 2021 / 06:06 pm

Hariom Dwivedi

Lakhimpur Kheri Violence Accused Ashish Mishra on police remand
लखीमपुर खीरी. Lakhimpur Kheri Violence Case- तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपित केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ का बेटा आशीष मिश्रा ‘मोनू’ तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रहेगा। कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक उसे पुलिस कस्टडी में भेजा है। पुलिस पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। सोमवार को लखीमपुर खीरी की सीजेएम में वर्चुअल सुनवाई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने करीब तीन बजे बाद फैसला सुनाया। शनिवार को पुलिस ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने उससे करीब 12 घंटे की पूछताछ की। इस दौरान करीब 40 सवाल पूछे गये। पुलिस आशीष के जवाबों से संतुष्ट नहीं थी, इसलिए कोर्ट से रिमांड मांगी थी।
थार में बैठते दिखा आशीष मिश्रा
तिकुनिया कांड के बाद से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा व उनके आरोपित बेटे ने कई बार कहा कि हिंसा के वक्त वह घटनास्थल पर नहीं था। लेकिन बनवीरपुर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से मंत्री पुत्र के झूठ का पर्दाफाश हो गया। कैमरे में वह थार गाड़ी में बैठता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने शनिवार देर रात रात को ही आशीष मिश्रा को जेल भेज दिया था। रविवार को एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आशीष मिश्रा की राइस मिल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखे। अब पुलिस आशीष के दोस्तों के यहां भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
priyanka.jpg
गांधी प्रतिमा के कांग्रेस का चार घंटे मौन-प्रदर्शन
लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेसियों ने लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन किया। एक बजे से चार बजे तक कांग्रेसी गांधी प्रतिमा के पास बैठे रहे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित दिग्गज कांग्रेसी मौजूद रहे। मौन व्रत शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ घटी ह्रदय विदारक घटना में सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा है। प्र‍ियंका ने कहा कि योगी सरकार उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर लखीमपुर में आरोपियों के साथ खड़ी है।

Home / Lakhimpur Kheri / Lakhimpur Kheri Violence Case : 15 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा, कांग्रेस की मांग- बर्खास्त हों केंद्रीय मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो