scriptराष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत 16243 लोगों की आंखों की रोशनी लौटी | More than sixteen thousand people's successful surgery operation done | Patrika News
लखीमपुर खेरी

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत 16243 लोगों की आंखों की रोशनी लौटी

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक कुल 16243 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया है

लखीमपुर खेरीFeb 18, 2019 / 06:43 pm

Karishma Lalwani

eye surgery

gbdg

लखीमपुर खीरी. राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक कुल 16243 लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया है। जिले के नोडल अधिकारी डॉ.रविंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर कैंप लगाकर आंखों की जांच की जाती है। जिन्हें जरूरी समझा जाता है, उनका ऑपरेशन संबंधित स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में बुलाकर कराया जाता है। अंधता निवारण कार्यक्रम में 45 वर्ष से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल किए जाते हैं और उन्हें चश्मे भी दिए जाते हैं।
डॉ. रविन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 20633 का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 16243 लोगों के ऑपरेशन किए गए। जिला अस्पताल तथा कैंप मिलाकर कुल 1248 ऑपरेशन किए गए। यह ऑपरेशन वर्ष 2019 में 20 जनवरी तक किए गए हैं।
1345 लोगों को वितरित किए गए चश्मे

चश्मा वितरण की जानकारी देते हुए रविंद्र शर्मा ने बताया कि 45 साल से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए गए, जिसमें 2011 लक्ष्य के सापेक्ष 1345 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे वितरित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उन जगहों का विशेष ध्यान दिया जाता है, जहां चिकित्सा सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। इसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की आंखों की जांच की जाती है। आवश्यकता के मुताबिक उन्हें चश्मे दिए जाते हैं। जरूरत पड़ती है तो ऑपरेशन भी कराया जाता है।

Home / Lakhimpur Kheri / राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत 16243 लोगों की आंखों की रोशनी लौटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो