scriptआतंकवाद निरोधी दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ | Officers-employees swear in collectorate auditorium | Patrika News
लखीमपुर खेरी

आतंकवाद निरोधी दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
 

लखीमपुर खेरीMay 22, 2020 / 02:19 pm

Neeraj Patel

आतंकवाद निरोधी दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

आतंकवाद निरोधी दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

लखीमपुर-खीरी. कलेक्ट्रेट परिसर में आतंकवाद निरोधी दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवनमूल्यों को खतरा पहुंचाने वाले और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह ने कहा कि आंतकवाद निरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य इसके कारण आम जनता को हो रहे कष्टों तथा आतंक, हिंसा से राष्ट्रीय हितो पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से लोगो को जागरूक करना है, जिनमें विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखने का प्रयास किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जारी रहा रक्तदान अभियान, गांव-गांव जाकर बांटे राशन किट, सेनेटाइजर और मास्क

इस शपथ गृहण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह प्रथम, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह सहित सभी कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद रहे।

Home / Lakhimpur Kheri / आतंकवाद निरोधी दिवस पर डीएम ने दिलाई शपथ, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो