scriptभाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जारी रहा रक्तदान अभियान, गांव-गांव जाकर बांटे राशन किट, सेनेटाइजर और मास्क | Blood donation campaign continued under former minister Vinod Singh | Patrika News
सुल्तानपुर

भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जारी रहा रक्तदान अभियान, गांव-गांव जाकर बांटे राशन किट, सेनेटाइजर और मास्क

– बेटी पलक सिंह के बाद आज पत्नी आशा सिंह समेत कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के 10 लोगों ने भी किया रक्तदान
– पहले चरण में 120 लोगों में से अब तक 30 लोग कर चुके हैं रक्तदान
– लॉकडाउन में जिले के मरीजों को रक्त की कमी न होने पाये, इसलिए पूर्व मंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में रक्तदान का चलाया जा रहा अभियान

सुल्तानपुरMay 22, 2020 / 02:06 pm

Neeraj Patel

भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जारी रहा रक्तदान अभियान, गांव-गांव जाकर बांटे राशन किट, सेनेटाइजर और मास्क

भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जारी रहा रक्तदान अभियान, गांव-गांव जाकर बांटे राशन किट, सेनेटाइजर और मास्क

सुलतानपुर. पहले जिले के निराश्रितोंऔर मजदूरों की भूख मिटाने के लिए पूर्व मंत्री और उनके परिजनों ने गांव-गांव जाकर राशन किट, भोजन पैकेट, सेनेटाइजर और मास्क बांटे, लेकिन अब पूर्व मंत्री ने कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान का बड़ा अभियान चलाया है। उनका संकल्प है कि जिले के किसी भी व्यक्ति की जान खून की कमी के कारण नहीं जा पाएगी।

लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के बाद जिले के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवाभाव लगातार जारी है। पिछले 27 मार्च से जिले के कोने कोने में जिला प्रशासन समेत गरीबों,असहायों, निराश्रितों और जरूरतमंदों को मास्क सेनेटाइजर,साबुन सहित जरूरतमंदों को ग्लब्स,एन95 मास्क, पीपीई किट उपलब्ध कराने के बाद अब उन्होंने जिले के मरीजों को रक्त की कमी न होने पाए इसके लिये अभियान चला रखा है।

इस अभियान के तहत कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के 10-10 सदस्य बीते 20 मई से लगातार जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर रहे हैं। प्रथम चरण में 120 लोगों को रक्तदान करना है। इसी कड़ी में आज 22 मई को भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री की पत्नी श्रीमती आशा सिंह सहित ट्रस्ट के डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी, सुशील मिश्रा, प्रहर्ष मिश्रा, कु.सोनल सिंह, डॉ वीरेन्द्र श्रीवास्तव, करुणवीर सिंह, राजेश पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, और शिवांगी सिंह ने रक्तदान महादान किया। बताते चलें कि विनोद सिंह की 58 वर्षीय पत्नी आशा सिंह, 22 वर्षीय सोनल सिंह और 25 वर्षीय शिवांगी सिंह ने आज जीवन में पहली बार रक्तदान किया, जिसके चलते जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ बी बी सिंह ने पहली बार रक्तदान करने के लिये प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ आर के मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि इस अभियान की शुरुवात के पहले दिन 20 मई को उनकी बेटी पलक सिंह ने रक्तदान करके अपने अभियान की शुरुवात की थी, वहीं रक्तदान के बाद विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश और जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ आर ए वर्मा की देखरेख में उनके परिवार ने इस लॉक डाउन में हर संभव मदद का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में शिविर लगाकर प्रतिदिन कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य रक्तदान कर रहे हैं।

Home / Sultanpur / भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जारी रहा रक्तदान अभियान, गांव-गांव जाकर बांटे राशन किट, सेनेटाइजर और मास्क

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो