scriptइम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्वारंटाइन किए गए लोगों को कराया जाएगा योग | people admitted to quarantine center in lakhimpur kheri will do yoga | Patrika News
लखीमपुर खेरी

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्वारंटाइन किए गए लोगों को कराया जाएगा योग

क्वारंटाइननकिए गए लोगों को कराया जाएगा योग

लखीमपुर खेरीApr 29, 2020 / 08:33 am

Karishma Lalwani

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्वारंटाइन किए गए लोगों को कराया जाएगा योग

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्वारंटाइन किए गए लोगों को कराया जाएगा योग

लखीमपुर खीरी. विभिन्न जिलों से अपने जिले में आये श्रमिकों को जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर बनाएं गए स्क्रीनिंग होम्स में ठहराया है। इन सेन्टरों में उनके खानपान व अन्य जरूरी सुविधाओं का खासा ध्यान देने सहित चिकित्सकीय टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। वहीं प्रशासन ने उनका तनाव दूर करने के साथ ही वह स्वस्थ रहे, उसके लिए भी एक नया तरीका अपनाया है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में नवीन रणनीति अपनाई है। तहसील धौरहरा में उप जिलाधिकारी सुनन्दु सुधाकरन ने तहसील धौरहरा क्षेत्र में स्थापित ‘द एलीट एकेडमी एण्ड हाॅस्टल’ क्वारंटाइन सेंटर में 72 नेपाली नागरिक रख गए है। आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए व उनके मानसिक स्तर व इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रशासन ने धौरहरा कस्बा निवासी योग (Yoga) गुरू राजहंस मिश्रा द्वारा योगाम्भास शुरू कराया गया है। यह योगाभ्यास प्रतिदिन सुबह सात-आठ तक एक घण्टे तक क्वारंटाइन सेंटर में सभी व्यक्तियों को करना है।
इस योगाभ्यास को लेकर सभी नेपाली व्यक्ति बहुत ही अधिक उत्साहित है। उनका मानसिक सम्बल, इम्युनिटी विकसित हो। इसके लिए उपजिलाधिकारी धौरहरा द्वारा सुनिश्चित किया गया। सभी 72 नेपाली व्यक्तियों की उक्त योगा के सम्बन्ध में प्रतिक्रिया अच्छी रही। सभी 72 नेपाली व्यक्तियों द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन की प्रसन्न मन से प्रंशसा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि योग फिट और सेहतमंद रहने में हमारी बहुत मदद करता है। मेडीटेशन और प्राणायाम हमें शांति और सकून देता है, जो आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में बहुत जरूरी है।

Hindi News/ Lakhimpur Kheri / इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्वारंटाइन किए गए लोगों को कराया जाएगा योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो