scriptन भाजपा न कांग्रेस अबकि बार किसानों की सरकार: प्रवीण तोगड़िया | pravin togadia statement on stand with bjp and congress in election | Patrika News
लखीमपुर खेरी

न भाजपा न कांग्रेस अबकि बार किसानों की सरकार: प्रवीण तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता रहे प्रवीण तोगड़िया ने ‘अबकी बार किसानों की सरकार’ का नारा दिया है

लखीमपुर खेरीJan 29, 2019 / 02:26 pm

Karishma Lalwani

Pravin Togadia

न भाजपा न कांग्रेस अबकि बार किसानों की सरकार: प्रवीण तोगड़िया

लखीमपुर खीरी. विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता रहे प्रवीण तोगड़िया ने ‘अबकी बार किसानों की सरकार’ का नारा दिया है। खीरी में राष्ट्रीय किसान परिषद के एक सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि वे मोदी के साथ नहीं बल्कि किसानों के साथ हैं। इस बार न कांग्रेस की सरकार बनेगी और न भाजपा की। दोनों पार्टियों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। इस बार सिर्फ किसानों की सरकार बनेगी।
भाजपा से संतुष्टि नहीं

किसान कर्जमाफी और पशुओं द्वारा फसल बर्बाद होने से परेशान है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वे किसानों का कर्जमाफ करवाएंगे। मोदी सरकार से संकुष्टि पर कहा कि अगर वह किसनों को सीटू से डेढ गुना रेट देते तो संतुष्ट होता। वहीं चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में से किसी एक को समर्थन देने पर तोगड़िया ने कहा कि वे दोनों में से किसी को समर्थन नहीं देंगें बल्कि खुद की पार्टी बनाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो