scriptबारिश से तापमान में गिरावट लेकिन जनजीवन हुआ प्रभावित | some relieved and some affected by heavy rain in uttar pradesh | Patrika News
लखीमपुर खेरी

बारिश से तापमान में गिरावट लेकिन जनजीवन हुआ प्रभावित

भीषण गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी लेकिन आसमान से बरसा पानी आफत भी लेकर आया

लखीमपुर खेरीJul 06, 2019 / 05:18 pm

Karishma Lalwani

heavy rain

बारिश से तापमान में गिरावट लेकिन जनजीवन हुआ प्रभावित

लखीमपुर खीरी. भीषण गर्मी के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी लेकिन आसमान से बरसा पानी आफत भी लेकर आया। बादलों की आवाजाही सुबह से ही जारी रही। बारिश इतनी जबरदस्त रही की गांव ही नहीं शहर भी पानी-पानी हो गया। कई जगहों पर जलभराव की स्थिती बन गई। सुबह हुई भारी बारिश के कारण स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। वहीं बिजली की चपेट में आने से भी कई हादसे हुए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन तक भारी बारिश के आसार हैं।
heavy rain
भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाईपास से लेकर छोटे-छोटे चौराहों तक जलभराव की स्थिती बनी रही। मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक का कार्यालय भी पानी से लबालब हो गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। स्कूलों के आसपास भी इतना पानी भर गया कि इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कई विद्यालयों के अंदर भी पानी भर गया। रात से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। गौरतलब है कि किसान धान के बेड़ लगा रहे हैं। बरसात के बाद धान का काम भी तेजी से शुरू हो गया।
हाईटेंशन तार टूटने से मौत

फर्रुखाबाद में हाईटेंशन तार गिरकर टूटने से एक बच्चे की मौत हो गई। मासूम को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सीतापुर के लहरपुर कस्बे में तार की चपेट में आकर आफाक (17), शहनवाज (10) व अरबाज (13) समेत 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। करंट लगने से चार पशुओं की भी मौत हो गई।

Home / Lakhimpur Kheri / बारिश से तापमान में गिरावट लेकिन जनजीवन हुआ प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो