scriptआसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 45 पार | uttar pradesh temperature of various cities weather news update | Patrika News
लखीमपुर खेरी

आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 45 पार

इटावा, हरदोई और बांदा में पारा 45 पार पहुंच चुका है।

लखीमपुर खेरीMay 09, 2019 / 01:11 pm

Karishma Lalwani

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मई के पहले हफ्ते में तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है कि कई राज्यों में पारा 45 पार जा चुका है। इटावा, हरदोई और बांदा में पारा 45 पार पहुंच चुका है। बेहाल कर देने वाली गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, 12 और13 मई को मौसम में बदलाव की स्थिति है। इस दिन हल्कि बारिश की संभावना है।
तेज धूप और लू के थपेड़ों ने किया परेशान

तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इसके कारण अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहे लेकिन कामकाजी लोगों के लिए मौसम मुसीबत का सबब बन गया है। लू के थपेड़ों से लोगों को दो-चार होना पड़ा।
बदला स्कूल का समय

भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी के सभी स्कूलों के समय में तब्दीली की गई है। नए टाइम के मुताबिक स्कूल 11बजे तक बंद हो जाएंगे। बढ़ते तापमान में बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।
कहां कितना तापमान

उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान और तपिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। इससे कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहता है। राजधानी लखनऊ, ललितपुर, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में गुरुवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन आने वाले दिनों ये मुश्किल बढ़ेगी। कई राज्यों में तो पारा 45 पार जा पहुंचा। वहीं अम्बेडकरनगर में लू की चपेट में आए दो स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। इटावा में गुरुवार का अधितकम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। बांदा का अधिकतम तामपान 46 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान बरेली और प्रयागराज का रहा जहां अधिकतम तापमान 47डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
हिमाचल में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल में 10 और 11मई को तेज आंधी और बारिश के साथ यलो वेदर वार्निंग (Yellow weather Warning) जारी की है। पर्वतीय इलाकों में तेज आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं।

Home / Lakhimpur Kheri / आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 45 पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो