scriptयोगी और मोदी सरकार किसानों के साथ छलवा कर रही है: सरोज दीक्षित | yogi and modi government are cheating with farmers | Patrika News
लखीमपुर खेरी

योगी और मोदी सरकार किसानों के साथ छलवा कर रही है: सरोज दीक्षित

कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया

लखीमपुर खेरीSep 07, 2018 / 06:57 pm

Mahendra Pratap

lakhimpur

योगी और मोदी सरकार किसानों के साथ छलवा कर रही है: सरोज दीक्षित

लखीमपुर खीरी. भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने जनपद लखीमपुर पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर तंज कसा और ुनपर किसानों के साथ छलवा करने का आरोप लगाया।
भुखमरी पर लाने को कर रही विवश

मुख्यमंत्री महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पदाधिकारियों के साथ बात करते हुए दीक्षित ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार देश में किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसान की आय दोगुनी का दम भर्ती है लेकिन फॉर्मूला नहीं बताती उन्होंने कहा कि जहां सरकार नहर और सरकारी नलकूपों से किसानों को पानी निशुल्क देती है। वहीं निजी नलकूपों पर बिजली की बेतहाशा वृद्धि करके किसानों का गला काटने का भी काम कर रही है उन्हें भुखमरी पर लाने का भी कार्य कर रही है।
बड़े पैमाने पर अनियमितताएं

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को विवश कर रही है कि वो खेती छोड़ दें। प्रदेश भर में कृषि विभाग में कृषि माफिया कृषि अधिकारियों से मिलकर प्रदेश के किसानों का काम कर रहे हैं। उन्हें घटिया और ऊंचे दामों में उर्वरक कृषि रसायन बीज सरकारी कृषि योजनाओं में भी बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बढ़ती जा रही है और किसानों को छलने का कार्य किया जा रहा है। दीक्षित ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को सही तरीके से सुविधाएं न दे पाने वाले शासन में कृषि विभाग को देख रहे कृषि अधिकारियों व कृषि के विभिन्न विभागों के डायरेक्टरों, निदेशक और कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार को न रोक पाने पर पदम श्री पुरस्कार देकर सम्मानित करें।
सही दिशा में हो कृषि उत्पादन

दीक्षित ने कहा भारतीय कृषक दल किसानों को जोड़ने का कार्य करेगा उनको जाति और धर्म के आधार पर हो रही राजनीति को बंद कराने के लिए संघर्ष करेगा। ऐसा इसलिए ताकि किसान कृषि उत्पादन अच्छे से करें और देश प्रगति के रास्ते पर जाए। देश को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि जब किसान कमजोर होगा, तो देश कमजोर होगा। भारतीय कृषक दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे अपनी लड़ाई समझ कर लड़ने का काम करेगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सरदार कमलजीत सिंह जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी राजेश मिश्रा जिला प्रभारी सोनेलाल अवस्थी सहित लखीमपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो