scriptउड़द खरीद घोटाले में दो किसानों पर मामला दर्ज | Case against two farmers in urad Purchase scam | Patrika News
ललितपुर

उड़द खरीद घोटाले में दो किसानों पर मामला दर्ज

किसान, व्यापारी और अधिकारियों का सिंडीकेट यहां उड़द खरीद में काम कर रहा था, जिस पर जिला प्रशासन की टेढ़ी नजर थी

ललितपुरJan 20, 2019 / 07:56 pm

Karishma Lalwani

fir

xsvgsd

ललितपुर. जनपद में उड़द खरीद घोटाला परत दर परत खुलता नजर आ रहा है। किसान, व्यापारी और अधिकारियों का सिंडीकेट यहां उड़द खरीद में काम कर रहा था, जिस पर जिला प्रशासन की टेढ़ी नजर थी। जिला प्रशासन की छापामार कार्रवाईयों में सिंडीकेट उजागर हो गया। जिसमें कई केंद्र प्रभारियों एवं व्यापारियों पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज कराये गये। इसी कड़ी में थाना बार में उड़द खरीद घोटाले में दो किसानों पर मामला दर्ज कराया गया है।
निरीक्षक राम कुमार गुप्ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि ग्राम अनोरा निवासी यशवंत वीरेंद्र सिंह आदि ने उड़द बेचने में धोखाधड़ी की है। इन दोनों ही किसानों पर विपणन अधिकारी की जांच में स्पष्ट हो चुका है कि इन लोगों ने अनुचित लाभ करने के लिए धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से क्रय केंद्रों पर उड़द विक्रय किया। थाना बार पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर धारा 420 में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की है। इसके पहले थाना बार में ही एक अन्य व्यापारी वीरेंद्र जैन पर भी इसी तरह का मामला दर्ज हुआ था।
कांग्रेसियों ने किया लगातार प्रदर्शन

गौरबतलब है कि जो किसानों पर मामला दर्ज होने से साफ जाहिर होता है कि जनपद में अधिकारियों, किसानों और व्यापारियों का सिंडीकेट काम कर रहा था। उड़द खरीद घोटाले को लेकर कांग्रेसी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है। हालांकि कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व्यापारियों और किसानों पर कार्यवाही कर रहा है। अभी तक किसी अधिकारी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई क्योंकि बिना अधिकारियों की मिलीभगत से इतने बड़े घोटाला होना संभव नहीं है।

Home / Lalitpur / उड़द खरीद घोटाले में दो किसानों पर मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो