scriptसरकार से नाराज लोगों ने किया शव दहन, कहा हमे इच्छा मृत्यु देने का कष्ट करें | congress and samajwadi people facing water problem protest in lalitpur | Patrika News

सरकार से नाराज लोगों ने किया शव दहन, कहा हमे इच्छा मृत्यु देने का कष्ट करें

locationललितपुरPublished: Jun 09, 2018 05:51:29 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं लोग लेकिन नेताओं को नहीं है समस्या सुनने की फुर्सत

lalitpur news

पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने किया शव दहन, समाजवादी पार्टी वालों ने मनाया मटका फोड़ो आंदोलन

ललितपुर. कांग्रेस का त्रिदिवसीय आयोजन जल जन जागरण आंदोलन शव यात्रा के साथ समाप्त हो गया। कांग्रेस ने आंदोलन के तीसरे दिन जल संस्थान की शव यात्रा को विधिवत तरीके से शहर की सड़कों से निकालकर वॉटर वर्क्स जल संस्थान के ऑफिस के गेट पर शव का दहन किया। शव यात्रा के दौरान वह राज्य सरकार और जिला प्रशासन विरोधी नारे लगा रही थे। जल संस्थान की अंतिम क्रिया के दौरान उप जिला अधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने आकर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी से पानी के संबंध में एक ज्ञापन लिया।
हर साल उठाया जाता है मुद्दा

आपको बताते चलें कि जहां एक ओर पूरा ललितपुर पानी की समस्या से जूझ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सभी राजनीतिक पार्टियां इसको भुनाने में लगी हुई है। यह मुद्दा हर वर्ष उठाया जाता है और बाद में शांत कर दिया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो इस मुद्दे को वोट बैंक का मुद्दा कहा जा सकता है क्योंकि इस आयोजन से पहले आप पार्टी की जिला करीकारणी ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पानी की मांग उठाई थी। उसके बाद समाजवादी पार्टी ने सड़क पर उतरकर मटका फोड़ो आंदोलन को अंजाम दिया और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर जनपद वासियों के लिए पानी की मांग की।
इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी घंटाघर के मैदान पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने तीन दिवसीय जल जागरण आंदोलन की शुरुआत की। शहर की हद्य स्थली घंटाघर के मैदान पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर नारेबाजी की एवं अपने अपने विचार व्यक्त किए थे। उसके बाद तीसरे दिन जब इस जल जन जागरण आंदोलन का समापन शव यात्रा के साथ किया गया, तब पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कहीं नजर नहीं आई।
पानी नहीं दे सकते तो इच्छा मृत्यु देने का कष्ट करें

इस मौके पर प्रदीप जैन आदित्य ने कहा था कि जनपद में सबसे ज्यादा बांध है। उसके बाद भी जनपद वाले प्यासे हैं। उन्होंने कहा की अगर पानी नहीं दे सकते, तो प्यासे लोगों को इच्छा मृत्यु देने का कष्ट करें। सरकार के पास बजाज पावर प्लांट को देने के लिए तो पानी है मगर जनपद की प्यासी लोगों को देने के लिए पानी नहीं है।
सरकार बदल दी जानी चाहिए

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के हरी बाबू शर्मा ने कहा कि जो सरकार शहर के लोगों को बिजली पानी की सुविधा ना दे सके वह सरकार बदल दी जानी चाहिए। जनपद में पानी की त्राहि मची हुई है और जनपद के सांसद मंत्री और विधायक सभी बीजेपी सरकार में है। शहर की जनता से अपना मुंह छुपा कर इधर-उधर घूम रहे है। जनता का सामना नहीं कर सकते और तो और श्रम मंत्री मन्नू कोरी व नगर पालिका अध्यक्षा रजनी साहू का वार्ड भी पानी की समस्या से ग्रसित है। वह अपनी गाड़ी में हूटर बजा कर इस तरह घूम रहे हैं, जैसे उन्होंने पूरे जनपद की पानी की समस्या का निस्तारण कर दिया हो।
पानी की किल्लत पूरा नहीं कर सकते

उन्होंने कहा कि ललितपुर के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह सड़कों पर झाड़ू लगाने में व्यस्त हैं और शहर की जनता पानी से बिलख कर परेशान है। हर तरफ जनपद का निवासी पानी की मार झेल रहा है और जिलाधिकारी झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दे रही है। अगर जनपद की पानी की समस्या का निस्तारण जल्द नहीं होता तो कांग्रेस बृहद आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो