scriptप्यार के बीच आया परिवार तो प्रेमी जोड़े ने देर रात लिया ये फैसला | dead body of couple found in suspicious state | Patrika News
ललितपुर

प्यार के बीच आया परिवार तो प्रेमी जोड़े ने देर रात लिया ये फैसला

अधनग्न अवस्था में मिले देर रात गायब हुआ प्रेमी जोड़ा

ललितपुरOct 23, 2017 / 08:38 pm

Dikshant Sharma

ललितपुर। जब दो प्यार करने वालों को समाज स्वीकार नही करता तो उनको यही उपचार दिखता है कि या तो वह घर से भाग जाएं या फिर साथ साथ मौत को गले लगा लें। इसी तरह का एक मामला थाना पुराकलां के भेसनवारा गांव में सामने आया है। यहां एक पाल समाज का लड़का रविन्द्र जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष और लड़की अखलेश यादव उम्र लगभग 17 वर्ष आपस में प्रेम करते थे। उनका यह प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। यह बात दोनों की ही परिवारों को गवारा नहीं थी और दोनों ही परिवारों पर समाज की बंदिशें भी थी।
सामाजिक बंधनों के चलते दोनों ही परिवार ने लड़का और लड़की के मिलने पर पाबन्दी लगा दी। मगर वह दौनों काफी दिनों तक चोरी चुपके मिलती रहे और जब दौनों प्रेमियों पर बंधन के नाम पर पहरा बैठाया जाने लगा तो मौका पाकर प्रेमी जोड़े ने खेत पर एक पेड़ से लटक कर एक साथ एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान देदी। बताया जा रहा है कि दौनों दो दिन पहले रात लगभग 10 बजे एक साथ घर से गायब हुए थे औए सुबह उनके शव पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलते मिले।

घटना से क्षेत्र में मची हलचल
जैसे ही युगल प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खबर आसपास के क्षेत्र में फैली तो क्षेत्र में सनसनी मच गई। लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना पूराकला प्रभारी महेश कुमार तालबेहट सी ओ अरुण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना के बारे में गांव वालों से पूछताछ की । पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
घटना हो रही है सन्दिग्ध प्रतीत
उक्त घटना स्थल को देखकर मामला सन्दिग्ध नजर आ रहा है फिर भी पुलिस इसे आत्म हत्या मान रही है । घटना स्थल पर अर्द्ध कपड़ो में प्रेमी जोड़े पाये गये और कुछ कपड़े वही पेड़ के नीचे मिले।
घर वालो ने भी किसी पर कोई आरोप नही लगाए है। हालांकि पुलिस दोनों शवों को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर अर्द्ध कपड़ो में प्रेमी जोड़े पाये गये और कुछ कपड़े वही पेड़ के नीचे मिले।
प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से गांवबालों ने किया इनकार
प्रेमी जोड़ा की आत्महत्या के मामले में जब घर वालों से जानकारी ही गई तो गांव के लोगों ने दोनों के ही प्रेम प्रसंग में होने की बात से इंकार कर दिया। गांव के लोगों का कहना है कि यहां पर किसी को इन दोनों लड़का लड़की के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ-साथ दोनों की परिजनों ने भी प्रेम प्रसंग के किसी भी मामले से इंकार किया है। लड़का और लड़की दोनों के पिता का कहना है कि हमें भी दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कुछ भी पता नहीं है। बात कुछ भी यही हो मगर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो