scriptअंधेरी रात में आता है Mr. India, महिलाअों से करता है छेड़छाड़  | Eve Teasing And Physically Misbehaviour by Unknown suspect in Dark Night | Patrika News

अंधेरी रात में आता है Mr. India, महिलाअों से करता है छेड़छाड़ 

locationललितपुरPublished: Jul 17, 2017 05:35:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

अंधेरी रात में आता है Mr. India, महिलाअों से करता है छेड़छाड़ 

lalitpur

lalitpur

ललितपुर. अगर कहा जाए कि किसी गांव के लोग किसी ऐसे व्यक्ति या साये से परेशान है जो रात को किसी के भी घर में दाखिल हो जाता है और दाखिल होते ही घर में अंधेरा कर देता है तथा घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया जाता है तो वह पकड़ से भाग जाता है तथा थोड़ी ही दूर जाकर अदृश्य हो जाता है।

यह किस्सा किसी डरावनी फिल्म का नहीं बल्कि जनपद के ग्राम बम्हौरी कला का है। जहां रहने वालीं महिलाएं दहशत में है और डर-डरकर जी रहीं हैं। दिन में तो लोग अपना काम करते रहते है मगर रात में डर कर अपने घर में दुबक जाते है। जनपद के जाखलौन थानान्तर्गत बम्हौरी कला में अब से पहले लोग बेखौफ होकर रहते और सोते थे। लेकिन कुछ महीनों से लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। लोग पूरी रात-रात जागकर पहरा दे रहें हैं। 


यहां पर कोई एक ऐसा व्यक्ति रात को आता है जो किसी के घर में भी घुस जाता है और घर के अंदर अंधेरा करके घर की महिलाओं के पास जाकर बैठ जाता है और जब इसकी आहट महिलाओं को होती है तो वह अपने परिवार के सदस्यों को जगाती है तो वह शोर सुनकर भागने का प्रयास करता है। अगर कोई घर का व्यक्ति उसे पकड़ भी लिए तो वह पकड़ से छूटकर भागता है। कुछ दूर तो दिखाई देता है मगर उसके बाद अदृश्य हो जाता है। गांव कि लोग ऐसे व्यक्ति से डरे हुये है। वह डर के साए में अपना जीवन यापन कर रही है। गांव में महिलाएं तथा पुरुष एक साथ बैठकर तरह-तरह की बातें करती रहती है। मगर आज तक उस आदर्श व्यक्ति का पता नहीं चल सका कि वह कौन है। इस अनजान व्यक्ति के डर से शाम होते ही गांव की सड़कें गलियां वीरान हो जाती है लोग अपने घर में दुबक कर बैठ जाते है और जाकर अपने घर की पहरेदारी करते रहते है।

गांव में रहने वाले रामेश्वर का कहना है कि कोई व्यक्ति उसके घर में रात में दाखिल होता है घर के सारे दरवाजे बंद रहते है। वह फिर भी घर के अंदर आ जाता है। और घर में जलता हुआ बल्ब खींचकर अलग रख देता है। जिससे घर में अंधेरा हो जाता है और जब आहट सुनकर हम लोग जागते है तो वह बंद दरवाजों में से भाग जाता है और जब दरवाजे खोल कर उसे पकड़ने की कोशिश की जाती है तो पकड़ में तो आता है मगर पकड़ छुड़ा कर भाग जाता है और थोड़े ही दूर जाकर अदृश्य हो जाता है।


गांव में रहने ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव के दर्जनों घरों को निशाना बना चुका है। गांव में रहने वाली महिलाएं व पुरुष दिन में मजदूरी करते हैं। मजदूरी के बाद रात में घर वापस आकर खाना खाकर सोने चले जाते। जैसे ही मध्य रात्रि होती है तभी कोई उनके घरों में घुसता और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। महिलायें विरोध कर शोर मचातीं हैं। शोर सुनकर जैसे ही घर में सो रहे पुरुष जागते और छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ने का प्रयास करते है तो वह अदृश्य हो जाता है। पहले तो इसे किसी की हरकत समझी। अब तो सभी डरने लगे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो