समकित जैन और संचित जैन दो सगे भाइयों ने 3 लोगों को अपना प्लाज्मा डोनेट कर उनको कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज प्रदान की। जनपद के व्यापारी मृगनयनी परिवार से प्रदीप जैन की पत्नी 40 वर्षीय रचना जैन बचपन हॉस्पिटल में भर्ती है जिनको प्लाज्मा थेरेपी के लिए डॉक्टर ने कहा। कंप्यूटर का काम करने वाले अवधेश अग्रवाल के चाचा शिवकुमार अग्रवाल जो लाइफ लाइन में भर्ती है को डॉक्टर ने प्लाज्मा की आवश्यकता बताई।