ललितपुर

भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र, कहा- अधिकारी न सुनें तो जूतों से करो पिटाई

– कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले ललितपुर से भाजपा विधायक राम रतन कुशवाहा- भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का था सम्मान समारोह- कार्यक्रम में राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी भी थे मौजूद

ललितपुरJun 06, 2019 / 05:44 pm

Hariom Dwivedi

भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र, कहा- अधिकारी न सुनें तो जूतों से करो पिटाई

ललितपुर. लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का असर भाजपाइयों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा की ललितपुर सदर से विधायक रामरतन कुशवाहा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिले में अफसरशाही हावी है, लेकिन बर्दाश्त की एक सीमा होती है। अब अगर अफसर कार्यकर्ताओं की बात नह सुनें तो जूते उतारिये और उनकी पिटाई कर दीजिए। भाजपा विधायक ने कहा कि चुनाव के दौरान बूथों पर तैनात सपा-बसपा की मानसिकता वाले पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भड़काया। उन पर दूसरे दल की सदस्यता ग्रहण कराने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। झांसी-ललितपुर के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अनुराग शर्मा के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। अभिनंदन समारोह में प्रदेश के राज्य मंत्री मन्नूलाल कोरी भी उपस्थित थे।
 

यह भी पढ़ें

झूठ बोल रही हैं मायावती कि उन्हें सपा के वोट नहीं मिले? आंकड़े बयां कर रहे हकीकत

 

देखें वीडियो…

झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार अपना कब्जा जमाया है। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के श्याम सुंदर सिंह को 365,683 से वोटों से हराकर चुनाव जीता। अनुराग शर्मा पहली बार सांसद बने हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उमा भारती यहां से सांसद चुनी गई थीं।
यह भी पढ़ें

झांसी में न राजनाथ की चली न उमा की, संघ की बात पर लगी मुहर

Home / Lalitpur / भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र, कहा- अधिकारी न सुनें तो जूतों से करो पिटाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.