scriptसागौन काटने के विवाद में दो पक्षों में हुआ भीषण संघर्ष, कई घायल दो गम्भीर | property dispute in villager Lalitpur Hindi news | Patrika News
ललितपुर

सागौन काटने के विवाद में दो पक्षों में हुआ भीषण संघर्ष, कई घायल दो गम्भीर

जनपद में कई जगहों पर जमीनी विवाद में लोगों की जानें भी जा चुकी हैं।

ललितपुरDec 04, 2017 / 05:04 pm

Mahendra Pratap

property dispute in villager

ललितपुर. जनपद में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई जगहों पर तो जमीनी विवाद में लोगों की जाने भी जा चुकी हैं। यह जमीनी विवाद कभी खेत जोतने को लेकर उत्पन्न होते हैं तो कभी पेड़ काटने को लेकर। हाल ही में ताजा मामला थाना मडावरा अन्तर्गत ग्राम सोंरई मैं सामने आया है जहां सागौन के पेड़ काटने के विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष उत्पन्न हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी व लाठियां भांजी गई जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन व्यक्ति खून से लथपथ हुए मगर एक पक्ष की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।

खूनी संघर्ष तक पहुंचा सागौन के पेड़ काटने का विवाद

ग्रामीणों द्वारा 100 नम्बर व 108 को सम्पर्क साधने का प्रयास किया गया मगर सम्पर्क नहीं हो सका। एक परिवार की हालत मरणासन्न हालत में अस्पताल में पड़ा है दो की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो परिवारों में जमीनी विवाद था और उसी जमीन पर पेड़ लगे हुए थे पहला पक्ष उन सागौन के पेड़ों को काटने की कोशिश कर रहा था और दूसरे पक्ष ने रोकने की कोशिश की और इसी बात को लेकर यह झगड़ा तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ था और खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा।

दोनों पक्षों के कई लोग हैं घायल

इस झगड़े में दोनों पक्षों में उदल धनसिंह सीमा पुत्र रघुवीर पुत्र गण भगुनते, रघुबीर पुत्र उदल घसीटी, रिंकेश दयाराम संता पुत्रगण धन सिंह, सीमा पत्नी रघुवीर, गीता पत्नी रिंकेश और दूसरे पक्ष में लाखन पत्र कल्लू, कल्लू पुत्र खेती, दशरथ पुत्र कल्लू, खेती पुत्र दमरही, गेंदा पत्नी कल्लू, माया पत्नी लखन, लक्ष्मी पत्नी जसराज, प्रभा पुत्री कल्लू, मालती पुत्री कल्लू सहित कई और व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका इलाज मडाबरा सामुदायक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है व दो गम्भीर व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय रिफ़र कर दिया गया है।

Home / Lalitpur / सागौन काटने के विवाद में दो पक्षों में हुआ भीषण संघर्ष, कई घायल दो गम्भीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो