scriptससुर के खेत पर दामाद का शव मिलने से मचा हड़कम्प | stir on in lalitpur father-in-law's farm after son-in-law's body hang | Patrika News
ललितपुर

ससुर के खेत पर दामाद का शव मिलने से मचा हड़कम्प

ललितपुर में करीब दो दिन पूर्व अपनी ससुराल आए दामाद का शव अपने ही ससुर के खेत में खड़े पेड़ के सहारे फांसी पर लटकता हुआ पाया गया।

ललितपुरMay 23, 2022 / 07:53 pm

Karishma Lalwani

Symbolic Photo of Murder

Symbolic Photo of Murder

ललितपुर में इस बात की जानकारी जब मृतक के ससुराल बालों को हुई तो उसने ततकाल पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। हालांकि ससुरालियों ने दामाद द्वारा अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। मामला थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे के चन्दनवन के समीप का है।
जानकारी के अनुसार कस्बा बार निवासी रघुबर पुत्र अमान बुनकर ने अपनी पुत्री सुमन की शादी थाना नाराहट निवासी मुन्नालाल के 26 बर्षीय पुत्र सुनील बुनकर से की थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वह पुत्री की मदद करता रहा था। अभी हाल ही में उसकी पुत्री यहां आई थी और उसके बाद दो पूर्व दामाद भी आ गया था। जिसके बाद वह रविवार की देर शाम घर से निकल गया और उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनो ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जब सुवह खेत पर जा कर देखा तो उसका शव फंदे के सहारे पेड़ पर लटक रहा था। जिसके बाद उसने तत्काल मामले की जानकारी बार पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं । मृतक ने फिलहाल किस कारण फांसी लगायी इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन यह जानकारी मिली है कि वह अपनी ससुराल अपनी पत्नी को लेने आया था, लेकिन अत्याधिक शराब पीने के कारण उसके ससुर ने बेटी को भेजने से मना कर दिया था जिसके बाद वह घर से चला गया था। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक की एक 3 वर्ष की बेटी भी है।

Home / Lalitpur / ससुर के खेत पर दामाद का शव मिलने से मचा हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो