सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतजाम
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । जनपद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के निर्देशन में सुरक्षा इंतजाम किए गए यहां पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
नेताओं का लगा जमघट
राज्यपाल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जनपद तथा अन्य जनपदों के नेताओं का जमघट लगा। श्रम रोजगार राज्यमंत्री मन्नू कोरी के साथ जनपद के प्रभारी कृषि एवं शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ जनपद एवं अन्य जनपदों से आए नेताओं का जमघट एकत्रित हुआ।