30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Warren Buffet के साथ लंच करने के लिए 32 करोड़ खर्च करने को तैयार हैं लोग, जानें क्या है खास

नीलामी में 17.5 लाख रुपए रखी गई थी बेस प्राइस। 32 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए एक अज्ञात शख्स हुआ तैयार। साल 2000 से हर साल आयोजित किया जाता है यह खास लंच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 3 Jun 2019, 3:04 PM IST

Lunch With Warren Buffet

वॉरने बफेट के साथ लंच करने के लिए 32 करोड़ खर्च करने को तैयार, जानें क्या है खास

नई दिल्ली। हर किसी की चाहत होती है कि वो अपनी लाइफ में कम से कम एक बार एक्जॉटिक लोकेशन पर बैठकर लज़ीज़ व्यंजन का लुत्फ उठाए। अपने ऐसे ही एक खास सपने को पूरा करने के लिए एक अज्ञात शख्स मात्र एक लचं के लिए 32 करोड रुपए खर्च करने जा रहा है। दरअसल, हर साल एक चैरिट संस्था के लिए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स और बर्कशायर हैथवे ( Berkshire Hathaway ) के मालिक वॉरेन बफेट ( Warren Buffet ) एक शख्स के साथ लंच करने का मौका देते हैं। इसके लिए ईबे नाम की साइट पर बीते कई दिनों से नीलामी चल रही थी जिसके लिए न्यूनतम रकम 17.5 लाख रुपए रखी गई थी। पिछले शुक्रवार को समाप्त हुई नीलामी में एक शख्स ने इस दिग्गज निवेशक के साथ 3,456,789 डॉलर ( करीब 32 करोड़ रुपए ) खर्च करने का फैसला लिया है।

शुरू हुई आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति बैठक, केंद्रीय बैंक से आपको मिल सकता है खास तोहफा

19 सालों से हर साल एक शख्स को वॉरेन बफेट के साथ लंच करने का मिलता है मौका

बता दें कि साल 2012 में इस दिग्गज निवेशक के साथ लंच करने के लिए सबसे बड़ी बोली लगी थी। उस दौरान वॉरेन बफेट के साथ लंच करने के लिए एक शख्स ने 3.46 मिलियन डॉनल खर्च करना पड़ा था, जोकि भारतीय रुपए में कुल 24 करोड़ रुपए होगा। वॉरेन बफेट ने चैरिटी के माध्यम से पैसे जुटाने के लिए सबसे पहली बार साल 2000 में अपने साथ लंच करने की शुरुआत की थी। पहले साल ही एक शख्स ने कुल 17 लाख 50 हजार रुपए खर्च किया था। पिछले साल ही एक शख्स ने वॉरेन बफेट के साथ लंच करने के लिए कुल 22 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च किया था। इस साल की बिडिंग नियमों के मुताबिक आपको वॉरेन बफेट के साथ लंच करने के लिए कम से कम 17 लाख 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

ILFS मामले में SFIO ने RBI पर उठाया सवाल, केंद्रीय बैंक की लापरवाही से इतना बड़ा हुआ घोटाला!

लंच करने का मिलता है ये खास फायदा

गौरतलब है कि इस खास लंच को एक चैरिटी ट्रस्ट आयोजित कराती है जिससे जुटाया गया पैसे ग्लाइड फाउंडेशन को दिया जाता है। बता दें कि यह संस्था गरीब और बेघर लोगों की मदद करती है। वॉरेन बफेट के साथ लंच करने के वाले शख्स के पास यह मौका होता है कि इस दौरान वह कारोबार के कुछ टिप्स ले सके और इसपर उनकी राय जान सके। वॉरेन बफेट के साथ लंच करने के लिए बिडिंग के लिए आप भी 31 मई को शाम 7:30 बजे तक भाग ले सकते हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.