नई दिल्ली।विप्रो ( Wipro ) के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन अजीम प्रेमजी ( Azim Premji ) के सैलरी पैकेज में साल 2019 में 95 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिनों पहले यह जानकारी मिली है कि अजीम प्रेमजी अपने पद से रिटायरमेंट ले रहे हैं। बता दें कि अजीम प्रेमजी की सैलरा पैकेज वित्त वर्ष 2019 में 262,054 डॉलर ( करीब 1.81 करोड़ रुपए ) हो गया है।