आपको बता दें कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख प्याज उगाने वाले राज्य इस साल सूखे की स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण भी प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। अनुमान के अनुसार, जून में समाप्त होने वाले चालू 2018-19 फसल वर्ष में प्याज उत्पादन मामूली रूप में थोड़ा अधिक यानी दो करोड़ 36.2 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2017-18 में यह उत्पादन दो करोड़ 32.6 लाख टन का हुआ था।