scriptबिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जोफ बेजोस कुछ घंटो बाद दूसरे स्थान पर खिसके | Bill gates again becomes world's richest person, Jeff bejos slips to 2nd spot | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जोफ बेजोस कुछ घंटो बाद दूसरे स्थान पर खिसके

अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस केवल कुछ घंटो के लिए ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह पाए। पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के कुछ घंटो के बाद ही जेफ बिजोस फिर दूसरे स्थान पर खिसक गए। 

Jul 29, 2017 / 11:33 am

manish ranjan

Jeff bejos

Jeff bejos

नई दिल्ली। अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस केवल कुछ घंटो के लिए ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह पाए। पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के कुछ घंटो के बाद ही जेफ बिजोस फिर दूसरे स्थान पर खिसक गए। बीते गुरूवार को अमेजॉन के शेयर चढऩे के साथ ही बेजोस के कुल संपत्ति में भारी इजाफा हुआ और वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थें। शेयर चढऩे के साथ ही उनकी कुल संपत्ति बढक़र करीब 90 अरब डॉलर हो गई थी लकिन कुछ घंटो के बाद अमेजॉन का शेयर फिर से गिर गया। 


दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स रिटेलर अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोडक़र यह ताज हासिल किया था। दरअसल अमेजन के स्टॉक्स में लगभग 2.5 फीसदी की तेजी के चलते उनकी वेल्थ में इजाफा हुआ था।

आगे ये भी पढ़ें : बढ़ सकता है आयकर रिटर्न का डेडलाइन, सरकार कर रही है विचार

दौलत में हुआ 2.5 अरब डॉलर का इजाफा

अमेजन के अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीदों से अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में कंपनी के स्टॉक्स लगभग 1.3 फीसदी की तेजी से खुले। इससे ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में बिजोस 90.9 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर हो गए और बिल गेट्स की दौलत 90.7 अरब डॉलर रह गई। वहीं एक दिन पहले यानी 26 जुलाई को उनकी दौलत क्रमश: 89.8 अरब डॉलर और 90.8 अरब डॉलर थी। ट्रेडिंग के दौरान अमेजन के स्टॉक्स में लगभग 2.5 फीसदी के तेजी के चलते उनकी वेल्थ 2.5 अरब डॉलर तक बढक़र 92.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई। हालांकि अनुमान के विपरीत अमेजन के नतीजे आने से मार्केट बंद होने तक यह बढ़त गायब हो गई।


सबसे ज्यादा बढ़ी दौलत

बिजोस ऐसे अरबपति हैं, जिनकी दौलत बीते एक साल के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है। साल भर में उनकी दौलत 23.9 अरब डॉलर (1.55 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी है। इस दौरान बिल गेट्स की दौलत में महज 8.33 अरब डॉलर (54 हजार करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।

Home / Business / Corporate / बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जोफ बेजोस कुछ घंटो बाद दूसरे स्थान पर खिसके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो