scriptधीमी है डिजिटल इंडिया की रफ्तार, केन्या और मलेशिया जैसे देश भारत से आगे | Digital India campaign at slow pace, India ranked very low | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

धीमी है डिजिटल इंडिया की रफ्तार, केन्या और मलेशिया जैसे देश भारत से आगे

डिजिटल इवोल्युशन 2017 के नई रैंकिंग आने के  बाद यह साफ हो गया हैं कि भारत डिजिटल क्षेत्र में अभी भी केन्या, मलेशिया और सउदी अरब जैसे देशों से बहुत पीछे हैं।

Jul 30, 2017 / 03:34 pm

manish ranjan

Digital India

Digital India

नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया मौजूदा मोदी सरकार की सबसे बहुचर्चित योजनाओं में से एक हैं। देश मे डिजिटल क्रांति लाने का दावा करने वाली इस योजना की रफ्तार काफी धीमी दिखाई पड़ रही हैं। डिजिटल इवोल्युशन 2017 के नई रैंकिंग आने के बाद यह साफ हो गया हैं कि भारत डिजिटल क्षेत्र में अभी भी केन्या, मलेशिया और सउदी अरब जैसे देशों से बहुत पीछे हैं। 


किन देशों से पीछे हैं भारत

डिजिटल इवाल्युशन इंडेक्स में भारत को ब्रेक-आउट जोन में रखा गया हैं। भारत इस इंडेक्स में चीन, रूस, मलेशिया, केन्या जैसे देशों से पीछे हैं। इसे जोन मे वो देश शामिल हैं जो लो स्कोरिंग तो हैं लेकिन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहें हैं। इस रैकिंग में कहा गया हैं की इस जोन में आने वाले देश भविष्य में इन्वेस्टर्स को अपने तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। इन देशोंं के पास पर्याप्त क्षमता हैं की ये भविष्य में ये अन्य देशों के अपेक्षा स्टैंड आउट कर सकतें हैं। 



केवल डिजिटल इंडिया क्रातिं के लिए पर्याप्त नहीं

भारत में अभी मोदी सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया जैसे योजनाओं पर काफी जोर दिया गया। डिमोनेटाइजेशन के दौरान सरकार द्वारा केशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दिया गया हैं। लेकिन केवल इतने से ही भारत में डिजिटल क्रातिं नहीं लाया जा सकता हैं। भारत इस तरफ शुरूआती दौर में है और आगे बढऩे के लिए भारत को कई सिस्टेमैटिक बदलाव करने की आवश्यकता हैं। 



एशिया हैं सबसे उत्साहवर्धक क्षेत्र

डिजिटल इवॉल्युशन इंडेक्स के तहत सभी देशों को चार कैटेगरी में बांटा गया हैं। ये कैटेगरी हैं ब्रेक-आउट, स्टैंड-आउट, स्टाल-आउट और वॉच-आउट।इस इंडेक्स में एशिया को डिजिटल क्षेत्र मे सबसे उत्साहवर्धक माना गया हैं। कहा गया है कि इस क्षेत्र में तमाम इन्वेस्टर्स और इंटप्रेन्योर्स की रूचि हैं। इसकी एक और वजह है कि यहां पर पॅालिटीकल इंस्टीट्यूशन काफी स्टेबल और सपोर्टिव हैं। 

Home / Business / Corporate / धीमी है डिजिटल इंडिया की रफ्तार, केन्या और मलेशिया जैसे देश भारत से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो