1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4.90 लाख करोड़ के मालिक हैं सोशल मीडिया के किंग मार्क जकरबर्ग, 16 की उम्र में बनाया था म्यूजिक ऐप

फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग का आज यानी 14 मई को जन्मदिन है इस बार वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे 12 साल की उम्र से एक्सपेरिमेंट करने वाले जकरबर्ग ने साल 2004 में फेसबुक की शुरुआत की थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 14 May 2019, 10:53 AM IST

mark zuckerberg

4.90 लाख करोड़ के मालिक हैं सोशल मीडिया के किंग, 16 की उम्र में बनाया था म्यूजिक ऐप

नई दिल्ली। फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ( Mark Zuckerberg ) का आज यानी 14 मई को जन्मदिन है। इस बार वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 12 साल की उम्र से एक्सपेरिमेंट करने वाले जकरबर्ग ने साल 2004 में फेसबुक की शुरुआत की थी। जब उन्होंने फेसबुक की शुरूआत की थी उस समय वह मात्र 20 साल के थे। आपको बता दें फेसबुक बनाने से पहले जकरबर्ग 16 साल की उम्र में हाईस्कूल के प्रोजेक्ट के तौर पर म्यूजिक ऐप भी बना चुके हैं। उनको बचपन से ही नए-नए एक्सपेरिमेंट करने का शौक था। जब उन्होंने वह म्यूजिक ऐप बनाया था तब ही उनके पास नौकरी के ऑफर आने शुरू हो गए थे, लेकिन उन्होंने उऩ सभी को ठुकरा दिया है। आज हम आपको मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं कि यह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं-


4.9 लाख करोड़ के मालिक हैं जकरबर्ग

आपको बता दें कि मार्क जकरबर्ग दो-चार करोड़ के नहीं बल्कि 4.9 लाख करोड़ के मालिक हैं। इस समय वह दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मार्क को बचपन से ही जुनून था और उनको हमेशा से ही कंप्यूटर में रूचि थी। उनका लगाव प्रोग्रामिंग डेलवपमेंट तब और बढ़ा जब उनके पिता ने उन्हें C++ नाम की एक किताब तोहफे में दी। इसके बाद जकरबर्ग ने एक ऐसा बेसिक मैसेजिंग प्रोग्राम जकनेट बनाया था जिसका इस्‍तेमाल उनके पिता अपने डेंटल ऑफिस में करते थे।


ये भी पढ़ें: जानिए साल 2004 से लेकर 2018 तक चुनावी चंदे का हाल, कौन सी पार्टी हुई मालामाल और कौन हुआ कंगाल


ऐसे हुई थी फेसबुक की शुरुआत

आपको बता दे कि 14 मई 1984 में जकरबर्ग ने अपने तीन दोस्तों डस्टिन मोस्कोविट्ज, क्रिस ह्यूज और एडुआर्डो सेवेरिन के साथ मिलकर के फेसबुक की शुरुआत की थी। जब इसकी शुरुआत हुई थी तो इसका नाम ‘द फेसबुक’ रखा गया था। इसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए 4 फरवरी 2004 को लॉन्च किया गया और उश समय इसका नाम बदलकर फेसबुक कर दिया गया था। इसके बाद जकरबर्ग ने कॉलेज छोड़ दिया और अपना पूरा समय फेसबुक को देने लगे। फेसबुक की कामयाबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 2004 के आखिर तक तरह फेसबुक के 1 मिलियन यूजर्स हो गए।


जकरबर्ग ने ठुकराया माइक्रोसॉफ्ट का ऑफर

जकरबर्ग का मानना है कि सफलता की एक ही गारंटी हैं लाइफ में रिस्क लेना चाहिए। रिस्क के बाद ही हमको सफलता मिल सकती है। मार्क ने कभी भी नौकरी का लालच नहीं किया। 17 साल की उम्र में मार्क ने दोस्तों के साथ मिलकर सिनेप्स मीडिया प्लेयर बनाया जो यूजर की पसंद के गानों को स्टोर कर लेता था। जब जकरबर्ग ने म्यूजिक सिस्टम बनाया था तो उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट और एओएल जैसी बड़ी कंपनियों ने उन्हें इसके बदले 10 लाख डॉलर ऑफर किए थे। दोनों ही कंपनियां उन्हें हायर भी करना चाहती थी, लेकिन जकरबर्ग ने नौकरी की जगह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई को तरजीह दी। हाईस्कूल के दौरान ही उन्होंने कई कंपनियों के जॉब ऑफर ठुकराए थे। आज वे 38 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली फेसबुक के सीईओ और चेयरमैन हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook .com/patrikahindinews">Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.