1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेट एयरवेज संकट: कंपनी के CEO विनय दुबे ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों को बताया वजह

जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है विनय दुबे ने अचानक अपने इस इस्तीफ की वजह व्यक्तिगत कारणों को बताया है। बीएसई पर शेयर मंगलवार को 12.44 फीसदी गिरकर 122.10 रुपए के स्तर पर आ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 15 May 2019, 11:58 AM IST

Jet Airways CEo

जेट एयरवेज संकट: कंपनी के CEO विनय दुबे ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों को बताया वजह

नई दिल्ली। बंद होने के बाद भी जेट एयरवेज ( Jet Airways ) के लिए परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले डिप्टी CEO व CFO के इस्तीफे के बाद अब जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ( vinay dubey ) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को जेट एयरेवज ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बाबत जानकारी दी है। विनय दुबे ने अचानक अपने इस इस्तीफ की वजह व्यक्तिगत कारणों को बताया है। बता दें कि गत 17 अप्रैल को अस्थायी रूप से बंद होने के बाद जेट एयरवेज के अधिकतर बोर्ड मेंबर्स इस्तीफा दे चुके हैं।

अमित अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

अमित अग्रवाल ने इस्तीफा देते समय कहा कि मैं सूचित करना चाहता हूं कि मैं व्यक्तिगत कारणों से अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे रहा हूं। कंपनी के हालात के कारण मैं इस्तीफा नहीं दे रहा हूं। इसके साथ ही आपको बता दें कि अभी तक जेट को बचाने के लिए कोई भी कंपनी आगे नहीं आई है, जेट के कर्मचारियों काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं। हालांकि जेट के ही अंतरराष्ट्रीय सहयोगी एतिहाद ने हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।


जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट

इसके पहले बीएसई पर शेयर मंगलवार को 12.44 फीसदी गिरकर 122.10 रुपए के स्तर पर आ गया। एनएसई पर जेट एयरवेज के शेयर्स 13 फीसदी लुढ़ककर 121 रुपए तक फिसल गया। हालांकि निचले स्तरों से कुछ रिकवरी हो गई। आर्थिक संकट में फंसी जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। एयरलाइन की 75 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए इसके कर्जदाता बैंकों ने बोलियां मांगी थीं। अंतिम बोली सिर्फ एतिहाद ने जमा की। लेकिन वह भी बड़ी हिस्सेदारी नहीं लेना चाहती है। उसके पास जेट के 24त्न शेयर पहले से हैं।