scriptक्या आपको पता है मुकेश अंबानी कितना देते हैं टैक्स, 14 राज्यों की जीडीपी भी नहीं है इतनी | know about mukesh ambani income tax and net worth | Patrika News
कारोबार

क्या आपको पता है मुकेश अंबानी कितना देते हैं टैक्स, 14 राज्यों की जीडीपी भी नहीं है इतनी

मुकेश अंबानी आैर उनकी कंपनी साल में 9000 करोड़ रुपए इनकम टैक्स पे करती है।

Aug 30, 2018 / 03:24 pm

Saurabh Sharma

mukesh ambani

क्या आपको पता है मुकेश अंबानी कितना देते हैं टैक्स, 14 राज्यों की जीडीपी भी नहीं है इतनी

नर्इ दिल्ली। कुछ घंटों के बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी डेट खत्म होने को है। देश के लोग रिर्टन भरने की जुगत में लगे हुए हैं। ताकि उन्हें 5 हजार रुपए का फाइन ना भरना पड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी कितना रिर्टन फाइल करते हैं। अगर उनके द्वारा सभी टैक्सों की बात करें तो कितना कितना टैक्स हो जाता होगा? जी हां, जब पत्रिका ने इस अांकड़े को देखा तो कर्इ राज्यों की जीडीपी से ज्यादा मुकेश अंबानी टैक्स पदे देते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी के इनकम टैक्स का कितना आंकड़ा है? वो आैर उनकी कंपनी कितने तरह के टैक्स देते हैं?

मुकेश अंबानी ने देते हैं इतना टैक्स
अगर मुकेश अंबानी के इनकम टैक्स के आंकड़े की बात करें तो कर्इ हजार करोड रुपए है। देश में कर्इ कंपनियों की सालाना टर्नआेवर भी नहीं इतनी होगी जितना वो इनकम टैक्स पेक र देते हैं। आंकड़ों की मानें तो मुकेश अंबानी आैर उनकी कंपनी साल में 9000 करोड़ रुपए इनकम टैक्स पे करती है। जो अपने आप में रिकाॅर्ड कहा जा सकता है। कुछ दिन पहले अपने एजीएम में मुकेश अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा था कि वो उन्होंने जो जीएसटी सरकार को दिया है उसका आंकड़ा 42,552 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी ने दावा किया था कि उनके द्वारा दिया गया जीएसटी एक रिकाॅर्ड है। वहीं अगर एक्साइज एवं कस्टम ड्यूटी की बात करें तो कंपनी ने इस साल 36,312 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। वो भी एक रिकाॅर्ड बताया जा रहा है। अगर तीनों तरह के टैक्स को जोड़ दिया जाए तो 87,864 करोड़ रुपए है।

इन राज्यों की जीडीपी से टैक्स देते हैं मुकेश अंबानी
वहीं अगर इन तीनों टैक्सों को जोड़ दिया जाए तो करीब 87,864 करोड़ रुपए बन रहा है। ताज्जुब की बात तो ये है देश के 14 राज्य एेसे हैं जिनकी जीडीपी 80 हजार करोड़ से नीचे हैं। अगर बात गोआ की करें तो वहां की जीडीपी 70 हजार करोड़ रुपए हैं। जबकि देश के 9 राज्य एेसे हैं जिनकी सभी की जीडीपी काे मिला दिया जाए तो रिलायंस इंडस्ट्री के टैक्स के बराबर बन रही है। वहीं देश के 13 राज्यों की जीडीपी रिलायंस द्वारा दिए गए जीएसटी के बराबर भी नहीं है।

ये है वो देश 14 राज्यों की जीडीपी

राज्य जीडीपी (करोड़ में)
गोवा70,400
चंडीगढ़30,304
त्रिपुरा29,666
मेघालय29,567
पुडुचेरी29,557
अरुणाचल प्रदेश19,492
मणिपुर18,042
नगालैंड17,727
मिजोरम17,561
सिक्किम16,637
अंडमार एंड निकोबार6,150
दादर एंड नागर हवेली2,440
दमन एंड द्वीव1,059
लक्ष्यद्वीप407

Home / Business / क्या आपको पता है मुकेश अंबानी कितना देते हैं टैक्स, 14 राज्यों की जीडीपी भी नहीं है इतनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो