ऐसा नहीं है कि केवल विदेशी कंपनियां ही इंटरव्यू के दौरान ऐसे सवाल करती है। भारत में भी कुछ कंपनियां ऐसी है जिनके इंटरव्यू लेने के तरीके और सवाल अजीब होते हैं। भारत में एक मीडिया हाउस में एक ऐसा इंटरव्यू होता है, जिसमें आपसे कुछ पूछा नहीं जाता बस आपको एक कमरे में काफी देर तक शांत बैठने को कहा जाता है। दरअसल वो ये देखना चाहते हैं कि आपमें किस लेवल का धैर्य है।