scriptरतन टाटा को अब तक का सबसे बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट से मिला नोटिस | Mumbai Court Issues Notice Against Ratan Tata in Defamation Case Filed | Patrika News
कारोबार

रतन टाटा को अब तक का सबसे बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट से मिला नोटिस

मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के खिलाफ मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है।

नई दिल्लीDec 19, 2018 / 11:40 am

manish ranjan

Ratan Tata

रतन टाटा को अब तक का सबसे बड़ा झटका, अदालत से मिला सबसे बड़ा नोटिस

नई दिल्ली। मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के खिलाफ मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। दरअसल नुस्ली वाडिया ने दो साल पहले रतन टाटा के खिलाफ ये मानहानि का केस दर्ज कराया था। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रतन टाटा के साथ-साथ टाटा सन्स के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ग्रुप के सीईओ समेत 8 निदेशकों के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है।

इसलिए दर्ज कराया केस

नुस्ली वाडिया ने ये शिकायत 2016 में दर्ज कराई थी। जब उन्हें ग्रुप की कुछ कंपनियों से बाहर कर दिया गया था। उस समय वाडिया ने ये दावा करते हुए केस दर्ज कराया था कि चेयरमैन पद से हटाने के बाद रतन टाटा और टाटा ग्रुप के बाकी लोगों ने उनके खिलाफ अपमानसूचक शब्द कहे हैं। साथ ही वाडिया का यह भी कहना है कि उस वक्त वो टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल थे। उसके बावजूद भी उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया गया।

ये है वाडिया का दावा

आपको बता दें कि वाडिया भारतीय होटल कंपनी के बोर्ड में शामिल थे जो ताज ग्रुप होटल, टीसीएस,टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसे कंपनी चलाते थे। उन्हें दिसंबर 2016 और फरवरी 2017 के बीच विशेष रूप से आयोजित सामान्य बैठक में शेयरधारकों ने वोट करके हटा दिया था। वहीं टाटा संस की ओर से कहा गया है कि वाडिया को स्वतंत्र डायरेक्टर के पद से हटाने के लिए तमाम औपचारिकताएं निभाई गई थी। आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

Home / Business / रतन टाटा को अब तक का सबसे बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट से मिला नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो