नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे ( Berkshire Hathaway ) के मालिक और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ( Warren Buffet ) बीते 19 सालों में सैन फ्रान्सिस्को चैरिटी के लिए कुल 3 करोड़ डॉलर (करीब 210 करोड़ रुपए ) जुटाने के बाद भी नहीं रुके हैं। इस साल भी एक बार फिर चैरिटी के लिए वॉरेन बफेट ने पैसा जुटाने का फैसला लिया है। इसके ई-कॉमर्स साइट पर बिडिंग भी शुरू हो गई है, जिसके बाद 25 हजार डॉलर यानी करीब 17 लाख 50 हजार रुपए का होगा। इसका मतलब है कि यदि आप भी इस दिग्गज निवेशक के साथ लन्च करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भी कुल 17 लाख 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही, आपको वॉरेन बफेट के साथ इस लंच पर उनके मन की बात जानने का भी मौका मिलेगा।