2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू एवं पाउडर की बिक्री पर रोक

एनसीपीसीआर ने बिक्री रोकने आैर उत्पदों को बाजार से हटाने को कहा एस्बेस्टस के तत्व पाए जाने की खबरों के बाद दिए सभी राज्यों को निर्इेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Apr 2019, 7:02 PM IST

Jhonson And Jhonson

भारत में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू एवं पाउडर की बिक्री पर रोक

नर्इ दिल्ली।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ( एनसीपीसीआर ) ने बहुराष्ट्रीय कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी शैम्पू और टेलकम पाउडर में हानिकारण तत्व होने के कारण सभी राज्यों से इनकी बिक्री रोकने एवं संबंधित उत्पादों को बाजार से हटाने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः- लोकसभा चुनाव 2019 के बाद चीन से 200 अमरीकी कंपनियां भारत में बनाएंगी अपना नया ठिकाना

शैम्पू आैर पाउडर में पाए गए हानिकारक तत्व
सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि आयोग ने जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टेलकम पाउडर एवं शैम्पू में एस्बेस्टस के तत्व पाए जाने की खबरों के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों से इन उत्पादों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः-प्रीपेड सिम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों कस्टमर्स के लिए खुशखबरी, TRAI ने बदला 6 साल पुराना नियम

इन राज्यों को नमूने भेजने को कहा
आयोग ने बाजार में उपलब्ध जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टेलकम पाउडर और शैम्पू को भी दुकानों से हटाने को कहा है। खबरों के अनुसार राजस्थान में एक बाजार से जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू एवं टेलकम पाउडर में एस्बेस्टस और कैंसरकारी तत्व पाए गए हैं। आयोग ने आंध्रप्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश और असम के मुख्य सचिवों से इन उत्पादों के नमूने बाजार से लेने और कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को भी कहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.